भोपाल। शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल के भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई है। शिवाजी नगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के घुसने और तोड़फोड़ करने के बाद दोनों पक्ष हिंसक हो गए। दोनों ओर से चले पत्थर से कई लोग घायल हो गए है। इस हिंसा में भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों दलों के लगभग आधा दर्जन अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
कांग्रेस ने कहा पुलिस ने बीजेपी के लोगो का बढ़ने दिया
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने दफ्तर में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। मौके पर जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने के बजाय आगे बढ़ने दिया, जिससे वे सीधे कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच सके वहीं, भाजपा युवा मोर्चा का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उकसावे वाली हरकतों से हालात बिगड़े है।
पुलिस बल तैनात
भोपाल में हिंसक हुए प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग हटाया फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

