BJP Pooja Pal on Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधायक पूजा पाल का नाम अब नया नहीं है। समाजवादी पार्टी में विवादों में रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाली पूजा पाल को योगी कैबिनेट में जगह में मिली तो सीधे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोल दिया।
अखिलेश यादव झूठे नेता – पूजा पाल
भाजपा विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जितने झूठे नेता पूरे देश में नहीं हैं। पूजा पाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने झूठा कहानी बना कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने उस कहानी को चुनावों में पूरी तरह खारिज कर दिया।
यूपी में फिर भाजपा की बनेगी सरकार – पूजा पाल
समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाली पूजा पाल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में सपा के नेता बौखलाए हुए हैं। पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने जो झूठ फैलाया था, जनता ने उसे चुनावों में नकार दिया है। लगातार हार मिलने के कारण उनकी स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
अखिलेश को संविधानिक ज्ञान नहीं – भाजपा विधायक
भाजपा विधायक पूजा पाल ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को संविधान और लोकतंत्र की सही जानकारी होती तो वह ऐसी बातें नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव कराने का फैसला यूपी विधानसभा का काम नहीं है। चुनाव का पूरा अधिकार संविधानिक व्यवस्था से तय होता है। या तो अखिलेश जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं या फिर उन्हें अपने संविधानिक ज्ञान को बेहतर बनाने की जरूरत है।
उन्होंने सुझाव दिया, “एसी और पीसी से बाहर निकलिए और जनता के बीच जाइए। तभी आपको असली माहौल का पता चलेगा।”
सपा के शासन में होते थे पेपर लीक – भाजपा विधायक
पूजा पाल ने सपा प्रमुख पर पेपर लीक का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सपा का शासनकाल बहुत ही खराब था। जनता को सब पता है कि उस समय यूपी की हालत कैसी थी।” उन्होंने कहा कि आज का नेता जितना झूठा और अवसरवादी है, उतना कोई नेता नहीं है। पूजा पाल का कहना है कि अब यूपी की जनता 2027 में फिर से बीजेपी को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

