Site iconSite icon SHABD SANCHI

नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाऐं होंगी!

Women Participation In BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen की नई टीम में अब 33% महिला भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह फॉर्मूला संसदीय बोर्ड से लेकर राष्ट्रीय सचिव स्तर तक लागू होगा और राज्यों में भी इसी मॉडल को अपनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव की प्रक्रिया संगठन स्तर पर शुरू हो चुकी है और इसे संगठन महासचिव की निगरानी में लागू किया जा रहा है। इसका मकसद पार्टी के भीतर महिलाओं की भागीदारी (Women Participation In BJP) को बढ़ाना और उन्हें निर्णय लेने वाले पदों में ज्यादा जगह देना है।

दरअसल, संसद में Nari Vandan Bill पास न होने के बाद भाजपा ने राजनीतिक तौर पर महिला सशक्तिकरण को बड़ा मुद्दा बनाया है। ऐसे में पार्टी संगठन में भी महिलाओं की मजबूत मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है।

अभी की स्थिति देखें तो संसदीय बोर्ड में केवल एक महिला सदस्य है। महासचिव स्तर पर कोई महिला नहीं है, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर भी संख्या सीमित है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं की हिस्सेदारी 10% से भी कम बताई जाती है।

नई योजना के तहत अब संरचना में बड़ा बदलाव होगा। 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में 4 महिलाएं होंगी। 7 महासचिव पदों में से 2, 12 उपाध्यक्ष पदों में से 4 और 11 राष्ट्रीय सचिव पदों में से 3 पद महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने की तैयारी है, जबकि अभी कुल सदस्य संख्या करीब 396 है।

यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा ने महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की पहल की हो। साल 2007 में, जब Rajnath Singh पार्टी अध्यक्ष थे, तब Sushma Swaraj की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी, जिसने संगठन में 33% महिला आरक्षण (33% Women Reservation) का सुझाव दिया था। हालांकि उस समय यह तय नहीं हो पाया था कि यह हिस्सेदारी पदों के हिसाब से दी जाए या कुल पदाधिकारियों में महिलाओं की संख्या के आधार पर।

अब पार्टी इस फॉर्मूले को जमीन पर उतारने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इस कदम से भाजपा न सिर्फ संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि महिला वोटर्स (Women Voters) के बीच अपनी पकड़ भी और मजबूत कर सकेगी।

Exit mobile version