भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 नेताओं की नई टीम घोषित की है। इस टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। खास बात यह है कि नई टीम में 13 महिलाओं को भी जगह मिली है।
स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में बड़ी वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने उपाध्यक्ष
बीजेपी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उनके अलावा राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, तीरथ सिंह रावत, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. मधुचंद्र कर, भारती प्रवीण पवार और वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन की कमान फिर बीएल संतोष के हाथ में
पार्टी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए रखा है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
16 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय मंत्री
राष्ट्रीय मंत्रियों की सूची में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को शामिल किया गया है।
सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव
बीजेपी ने सोशल मीडिया विभाग में भी बदलाव किया है। अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को
पार्टी ने अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया है। उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष
बीजेपी ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी पर खास फोकस
नई टीम में उत्तर प्रदेश के 8 नेताओं को जगह मिली है। अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इसे चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी की नई टीम को आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

