Site iconSite icon SHABD SANCHI

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीजेपी ने भेजा नोटिस, ऐसा था मामला

शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नोटिस जारी करके कहा है कि पिछले कुछ दिनों में आपके द्वारा किया गया आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है, जो पार्टी के अनुशासन के अनुरूप नहीं है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विधायक को 3 दिन के भीतर अपने आचरण पर अपना पक्ष रखना होगा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी को धमकाने का है आरोप

दरअसल विधायक प्रीतम लोधी का बेटा अपने थार से पांच लोगों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया था। इस मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई किया तो विधायक लोधी अपने पुत्र के पक्ष में आकर एसडीओपी पर भड़क गए और भयंकर बुला भरा कहा था। बीजेपी प्रदेश हाई कमान ने अब इस मामले का संज्ञान में ले लिया है और नोटिस देकर न सिर्फ 3 दिन में जबाब मांगा है बल्कि संबंधित लोगो को भी नोटिस पत्र प्रेषित किया है।

Exit mobile version