Site iconSite icon SHABD SANCHI

बीजेपी नेता का लेडी डॉक्टर,नर्सिंग कर्मी से विवाद, स्टाफ ने बंद किया काम, जेडीए ने प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी

सागर। एमपी सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने शुक्रवार को काम बंद करके हड़ताल पर उतर आए। उनका आरोप है कि बीजेपी नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला स्टाफ से बदसलूकी की है। वह डूयुटी पर तैनात लेडी डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ को गलत तरीके से टच करते हुए गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। नाराज डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

ऐसे हुआ विवाद

घटना को लेकर पीड़ितों का आरोप है कि गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मी तिवारी नाम की मरीज को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज को लेकर लगातार फोन आने लगे थे। इलाज के दौरान मरीज के साथ आए दो लोगों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को धमकी दी। महिला स्टाफ का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके साथ बैड टच किया। अस्पताल के बाहर देखकर गोली मारने की धमकी भी दी। धमकी देने वाला व्यक्ति अनिल पीपरा (अनिल श्रीवास्तव) है, हांलाकि बीजेपी नेता श्री श्रीवास्तव का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है। वह गलत है। उन्होने केवल ईलाज करने की बात कही थी।

मौके पर पहुचा प्रशासन

अस्पताल स्टाफ के हड़ताल पर उतरने की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुच गए। उन्होने नाराज स्टाफ के लोगो को समझाइस दिए कि न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। बवाल के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रदेश भर में होगा काम का बहिष्कार

सागर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं नर्सिग स्टाफ के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद जूनियर डॉक्टर ऐसोसिएशन ने घटना की निंदा किया है। जेडीए ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा जेडीए प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगा।

Exit mobile version