Site icon SHABD SANCHI

एमपी में करवाचौथ पर अजब-गजब शिकायतः पत्नी नही रह रही व्रत, कैसे बढ़ेगी हमारी आयु, पति ने थाने में दिया आवेदन

शिवपुरी। करवाचौथ के पर्व पर एमपी के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसे जान कर हर कोई चर्चा करने लगा। जिले के बदरवास गांव का रहने वाला बारेलाल आदिवासी 30 वर्ष ने थाना में शिकायत किया है कि उसकी पत्नी उसके लिए करवां चौथ का व्रत नही रह रही है। ऐसे में उसे शंका हो रही है कि उसके जान को खतरा है। पति का शिकायती आवेदन पत्र अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

आवेदन में लिखा…

शिकायतकर्त्ता पति ने आवेदन में लिखा है कि श्रीमान, मेरी औरत का नाम मिथलेश आदिवासी है, जो मुझसे बेवफाई कर रही है और मेरे लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही है। वह मुझे मारना चाहती है। न ही मेरे लिए चांद की पूजा कर रही है। मैंने उससे कहा कि तू चांद देख ले, जिससे मेरी उम्र बढ़ जाए, मगर वह मुझे मारना चाह रही है। अगर इस बार इसने मेरी पूजा नहीं की तो मैं इसे तलाक दे दूंगा। सो आवेदन पेश कर रहा हूं, कार्रवाई की जावे

पुलिस ने दी समझाइस

पति के आवेदन को देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए और उन्होने पति को समझाने का प्रयास किया कि यह पारिवारिक और धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है, इसमें पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकती। जानकारी के तहत पुलिस ने पति का आवेदन तो ले लिया, लेकिन इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस पति-पत्नी की काउंसलिंग करने की बात कही है।

Exit mobile version