Site icon SHABD SANCHI

Bitcoin Options Expiry होने से बढ़ी बाजार में हलचल, निवेशक हुए सतर्क

Bitcoin Options Expiry Increases Market Movement, Investors Become Cautious

Bitcoin Options Expiry Increases Market Movement, Investors Become Cautious

क्रिप्टो बाजार में इस सप्ताह Bitcoin Options Expiry को लेकर चर्चा बनी हुई है। करीब 8.7 बिलियन डॉलर के Bitcoin और Ethereum ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी ने निवेश करने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बड़ी डेरिवेटिव इवेंट के कारण बाजार में अनिश्चित और संभावित उतार-चढ़ाव को लेकर ट्रेडर्स सतर्क नजर आ रहे हैं।

बिटकॉइन ऑप्शंस एक्सपायरी का बाजार पर क्या असर

इतनी बड़ी वैल्यू के ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट का एक साथ एक्सपायर हो जाना आम बात बिल्कुल नहीं है इस बार करीब 7.7 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन और लगभग एक बिलियन डॉलर के Ethereum ऑप्शंस खत्म हो रहे हैं या कल ओपन इंटरेस्ट का एक जरूरी हिस्सा बताया जा रहा है ऐसे में बाजार की दिशा पर इसका असर होना स्वाभाविक ही है। मार्केट निवेशक के अनुसार ऑप्शंस एक्सपायरी होने के समय अक्सर बाजार में उतार चढ़ाव होता है क्योंकि निवेशक अपनी पोजीशन को एडजस्ट करते हैं।

ये भी पढ़े : Israel और Iran के तनाव से Markets पर बढ़ा Crude Risk का खतरा

बाजार में बढ़ सकती है इसकी Volatility

बिटकॉइन के ऑप्शंस की एक्सपायरी होने से कीमतों में अस्थिरता बढ़ाने की संभावनाएं बताई जा रही है, जब ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर हो जाते हैं. तो कुछ ट्रेंड profit में भी सेटल हो जाते हैं। जबकि कुछ तो पूरी तरह से ही खत्म हो जाते है। इस प्रक्रिया के द्वारा पोजीशन क्लोजिंग से मार्केट में तेजी से मूवमेंट देखा जा सकता है। हाल ही के दिनों में बिटकॉइन और एथेरियम दोनों में हल्की गिरावट देखी जा सकती है जिससे संकेत मिलता है कि निवेश करने वाले लोग फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं।

निवेश करने वाले लोगों का रुख, नेगेटिव नहीं है

हालांकि बाजार में दबाव नजर आ रहा है लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बुलिस पोजीशन अभी भी मौजूद दिख रहा है। कॉल ऑप्शंस की संख्या पुट ऑप्शन से ज्यादा बताई जा रही है जो यह दिखा रही है की कई निवेशक भविष्य में तेजी की उम्मीद बनाए हुए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार तुरंत ऊपर जाएगा, लेकिन यह संकेत जरूर मिलते हैं कि निवेश करने वाले लोगों का भरोसा पूरी तरह से नहीं टूटा।

Max Pain लेवल पर है नजर

मार्केट एनालिटिक्स के अनुसार एक्सपायरी के दौरान कीमत अक्सर मैक्स पैन के लेवल पर घूम सकती है। यह वह लेवल होता है जहां सबसे अधिक ऑप्शंस बेकार हो जाते हैं। अभी वर्तमान स्थिति में बिटकॉइन की कीमत इस लेवल पर नीचे बताए जा रही है जिससे आने वाले समय में इसकी कीमतों में अस्थाई उछाल देखी जा सकती है।

निवेशकों की भूमिका क्या है?

हाल ही के दिनों में बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा बिटकॉइन और एथेरियम में खरीदारी की खबरें सामने आई है इससे यह संकेत मिलते हैं की लंबी अवधि के निवेश करने वाले लोग अभी भी बाजार के प्रति पॉजिटिव नजरिया रखते हैं। Bitcoin Options Expiry के बीच यह फैक्टर बाजार को स्थिरता देने में एक अहम भूमिका निभा सकता है।

Exit mobile version