₹100 से कम कीमत वाली 5 Crypto! जेब खर्च से शुरू कर सकते हैं निवेश

Cryptocurrency price charts showing Bitcoin and Pi Coin declining amid a broader market downturn.

Cryptocurrency: Bitcoin, Etherium जैसे Crypto Currency छोटे निवेशकों की पहुंच से काफी दूर जा चुकी है. गौरतलब है कि, अगर आप भी क्रिप्टो करेंसी मार्केट में निवेश की जर्नी की शुरुआत करना चाहते हैं या ऐसी करेंसियों की तलाश में है जिनकी कीमत कम है तो आज हम आपके लिए ऐसी पांच क्रिप्टो करेंसियों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी कीमत ₹100 से भी कम है. इनमें टीथर, USDC प्राइस, ट्रॉन प्राइस, डॉग कॉइन और कार्डानो आदि शामिल है.

आपको बता दें कि ये ऐसी करेंसियां हैं, जो मार्केट कैप के आधार पर टॉप 15 क्रिप्टो करेंसी में शामिल हैं. यानी आप केवल अपनी पॉकेट मनी बचाकर भी क्रिप्टो बाजार में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.

ये हैं ₹100 से कम वाली 5 क्रिप्टो करेंसी

टीथर क्रिप्टो करेंसी

सबसे पहले बात इसके मार्केट कैप की करें तो इसका Market Cap $189.65 Billion के आधार पर यह टॉप क्रिप्टो करेंसी में तीसरे नंबर पर शामिल है. जिसका मूल्य $0.99 है. अभी एक डॉलर कि वैल्यू लगभग 96 रुपये है. यानि एक टीथर प्राइस 95.99 रुपये में खरीद सकते हैं.

USDC Price

इसका मार्केट कैप $76.26 बिलियन और कीमत $0.9996 यानि लगभग 96 रुपये है.

ट्रॉन प्राइस

इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत $0.3591 यानि केवल 34 रुपये के आसपास है. जिसका मार्केट कैप $34.06 बिलियन है.

डॉग कॉइन

100 रुपये से कम वाली क्रिप्टो करेंसियों में डॉग कॉइन भी शामिल है. जिसकी कीमत $0.1053 यानि लगभग 10.10 रुपये है. इसका मार्केट कैप $16.28B है.

कार्डानो क्रिप्टो करेंसी

आपको आखिर मे और बता दें कि, यह भी सस्ती क्रिप्टो करेंसियों में शामिल है. जिसकी कीमत $0.2513 यानी लगभग 24.12 रुपये और मार्केट कैप $9.1 बिलियन है. ऐसी अन्य कई क्रिप्टो करेंसियां अभी हैं, जिनकी कीमत $1 से भी कम है. हालांकि निवेश के दौरान आपको ट्रांजैक्शन फीस, टैक्स जैसे कई चीजों का भुगतान करना पड़ सकता है. जिनके कारण इनकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है.

क्या ₹100 से कम वाली क्रिप्टोकरेंसी चुनना चाहिए?

फायदा:

सबसे पहला फ़ायदा तो यही है कि कम पैसे में क्रिप्टो मार्केट में निवेश की शुरुआत की जा सकती है. उसके बाद आपके पोर्टफोलियो में क्रिप्टोकरेंसी शामिल हो जाएगी. कम कीमत पर ज्यादा खरीदारी कर सकते हैं. कई बार छोटी करेंसी भी बड़ा रिटर्न दे सकती है. जैसे बिटकॉइन साल 2013 में केवल $100 में मिलता था लेकिन आज उसकी कीमत $77,942.16 हो गई है.

नुकसान :

सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान की भी बात कर लेना चाहिए तो आपको बताएं क्रिप्टो मार्केट में हाई वोलैटिलिटी बनी रहती है. कई छोटे प्रोजेक्ट्स में स्कैम भी हो सकता है इसलिए समझदारी से निवेश करना फायदेमंद होगा.कई बार लंबे समय तक बड़े रिटर्न के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

Bitcoin Price Today

मॉडर्न युवा अपने निवेश पोर्टफोलियो में क्रिप्टोकरंसी को भी शामिल कर रहे हैं. ऐसे में छोटी क्रिप्टो करेंसी उनके निवेश के उद्देश्य को पूरा कर सकती है. क्योंकि बिटकॉइन की कीमत कई निवेशकों की पहुंच से बाहर जा चुकी है. एक बिटकॉइन खरीदने के लिए $77,942.16 का भुगतान करना हर किसी के बस की बात नहीं है. हालांकि आप चाहे तो बिटकॉइन की छोटी यूनिट खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको पूरा एक बिटकॉइन खरीदने की जरूरत नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *