Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की मनाई गई जयंती, विंध्य के जननायक पर छपेगी पुस्तक

Birth anniversary of former Assembly Speaker Sriniwas Tiwari observed in Rewa.Birth anniversary of former Assembly Speaker Sriniwas Tiwari observed in Rewa.

Birth anniversary of former Assembly Speaker Sriniwas Tiwari observed in Rewa.

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विंध्य के दिग्गज नेता रहे स्व. श्रीनिवास तिवारी की जयंती के अवसर पर रीवा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार को कांग्रेसजनों और उनके चाहने वालों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।

सुबह करीब 11 बजे एसएफएफ चौराहा स्थित श्रीयुत परिसर और अमहिया स्थित उनके निज निवास पर भव्य श्रद्धांजलि सभा व विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान रीवा के महापौर अजय मिश्रा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, अरुणा तिवारी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा करते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विंध्य के जननायक स्व. श्रीनिवास तिवारी के प्रेरणादायी जीवन और कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके व्यक्तित्व पर आधारित एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा। वक्ताओं ने उनके जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Exit mobile version