पटना। दिल्ली से पटना पहुचा एक विमान उस समय हादसे का शिकार होने बाल-बाल बच गया, जब पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इसके पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया, हांलाकि पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतरा है। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन, विमान के अधिकारी एवं यात्रियों ने राहत की सांस लिए। एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1741 के पायलट ने पक्षी के टकराने की आशंका जताई थी, पर विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
163 यात्री थें सवार
जो जानकारी आ रही है उसके तहत एयर इंडिया की फ्लाइट में बिहार पटना जाने वाले 163 यात्री सोमवार की सुबह सवार हुए थें। तय समय पर विमान पटना पहुचा और विमान उतारने के दौरान यह वाक्या सामने आया है। विमान के उतरने के बाद अधिकारियों ने रनवे की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
कमेटी करती है जांच
अधिकारियों के अनुसार पंक्षी से प्लेन टकराना कोई नई बात नही है। खासतौर से ऐसे मौसम में पेक्षी अक्सर प्लेन के पास आ जाते है। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों और जानवरों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक कमेटी हर महीने जांच करती है। जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार जगह चिहिंत किए जाते है। जिससे वहां की सफाई आदि हो सकें।

