Site icon SHABD SANCHI

Binge Eating: न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा खा लिया? तो तुरंत एक्सरसाइज करने से पहले जान लें डॉक्टर की सलाह

People enjoying party food and drinks, illustrating binge eating during celebrations

Binge Eating: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और फेस्टिव सीज़न की पार्टियों के बीच Binge Eating यानी जरूरत से ज़्यादा खाना आम समस्या बनती जा रही है। अक्सर लोग भारी भोजन या ज्यादा खाने के बाद तुरंत जिम जाने या कड़ी एक्सरसाइज करने लगते हैं, ताकि extra कैलोरी बर्न हो सके। लेकिन क्या यह तरीका सच में सही होता है? हालांकि डॉक्टरों की नई सलाह इस सोच को पूरी तरह बदल देती है।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारी भोजन के बाद तुरंत ज्यादा एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि नुकसानदेह हो सकता है। जब हम जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, तो शरीर का पूरा फोकस पाचन पर होता है। इस दौरान इंसुलिन, पाचन एंजाइम और एसिड का बहाव बढ़ जाता है।

अगर ऐसे समय में हम शरीर पर जबरदस्ती वर्कआउट का दबाव डालते हैं, तो पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित होती है और शरीर असंतुलन की स्थिति में चला जाता है।

तुरंत एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान?

भारी खाना खाने के बाद कड़ी एक्सरसाइज करने से पेट दर्द, गैस और एसिडिटी हो सकती है, थकान और चक्कर आने की समस्या बढ़ती है।साथ ही भूख और ज्यादा तेज हो जाती हैं जिससे दोबारा ओवरईटिंग की आदत बन सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर को यह संकेत मिलता है कि उसे और अधिक ऊर्जा चाहिए, जिससे इंसान फिर से ज्यादा खाना खाने लगता है।

सही तरीका क्या है?

विशेषज्ञ ऐसा सलाह देते हैं कि भारी भोजन या Binge Eating के बाद कम से कम 1 से 2 घंटे तक अपने शरीर को आराम देना चाहिए। इस दौरान हल्की वॉक की जा सकती है, आप पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और तुरंत कैलोरी बर्न करने की सोच से बचें।

जब भूख का लेवल सामान्य हो जाए और शरीर हल्का महसूस करने लगे, तभी नियमित एक्सरसाइज शुरू करना बेहतर होता है।

संतुलन ही है सेहत की कुंजी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि वजन कंट्रोल करने के लिए अचानक ज्यादा एक्सरसाइज नहीं, बल्कि नियमित और संतुलित दिनचर्या भी जरूरी है। कभी-कभार ज्यादा खा लेना कोई बड़ी समस्या नहीं होती है, लेकिन उसकी भरपाई के लिए शरीर पर दबाव डालना भी सही नहीं होता है।

भारी भोजन के बाद तुरंत एक्सरसाइज करना फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर है कि शरीर को पचाने का समय दिया जाए और बाद में सही तरीके से वर्कआउट भी किया जाए।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version