Site icon SHABD SANCHI

Bill Gates with Smriti Irani In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला है ग्लोबल ट्विस्ट

Bill Gates with Smriti Irani In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Bill Gates with Smriti Irani In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Bill Gates with Smriti Irani In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टेलीविजन की दुनिया में जब सब कुछ देखा जा चुका है सास बहू के झगड़े, पारिवारिक क्लेश, 7-8 शादियां, पुनर्जन्म, नागिन, भूत प्रेत इत्यादि। परंतु अब जो देखा जाने वाला है उसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था। जी हां अब जल्द ही टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स अपना डेब्यू करने वाले हैं। जी हां भारतीय टीवी के सबसे मशहूर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बिल गेट्स स्मृति ईरानी (तुलसी वीरानी) के मेहमान बनकर आने वाले हैं और जय श्री कृष्णा का जयकारा लगाने वाले हैं।

Bill Gates with Smriti Irani In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

जी हां, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया बदल दी वह स्मृति ईरानी से वीडियो कॉल पर जय श्री कृष्णा कहेगा। हालांकि इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है कि बिल गेट्स आखिर इस पारिवारिक कार्यक्रम में क्या कर रहे हैं? क्या बिल गेट्स अपने टेक्नोलॉजी की दुनिया का कोई नया पब्लिसिटी इवेंट करने वाले हैं? या यह क्योंकि सास भी कभी बहू थी की टीम का पब्लिसिटी स्टंट है?

Bill Gates Foundation भारतीय टेलीविजन के ज़रिए फैलाएगा जागरूकता

पाठकों की जानकारी के लिए बता दे दरअसल bill gates और Bill & Melinda Gates Foundation लंबे समय से भारत में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण पर काम कर रहे हैं और इस वर्ष उन्होंने इस मुहिम को और गहराई तक पहुंचाने के लिए मनोरंजन जगत का सहारा लिया है। इसी क्रम में बिल गेट्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और परिवार नियोजन जागरूकता जैसा संदेश लेकर आ रहे हैं।

और पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर देगी दस्तक They Call Him OG से लेकर वश 2

बता दे क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शो लाखों दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है। इसकी टीआरपी भी अच्छी खासी है। ऐसे में bill gates foundation ने इस लोकप्रिय मंच का इस्तेमाल जागरूकता फैलाने के लिए करने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 2 एपिसोड में बिल गेट्स स्पेशल अपीयरेंस देंगे जहां वे तुलसी वीरानी से मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण और परिवार नियोजन पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।

स्मृति ईरानी ने बताया यह क्षण tv जगत के लिये है खास

इस शूट को लेकर क्योंकि साथ भी कभी बहू थी की टीम और स्मृति ईरानी ने बताया है कि यह महज़ एक शूट नहीं है बल्कि यह वह क्षण है जब टीवी जगत केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि समाज के परिवर्तन का औजार बन जाएगा और बिल गेट की उपस्थिति इसी का प्रमाण है। बिल गेट्स की यह एंट्री भारतीय टीवी इतिहास में एक नया अध्याय खोलेगी। जहां ग्लोबल आइकॉन और घरेलू संस्कृति एक साथ खड़े होंगे और महिला सशक्तिकरण और महिला स्वास्थ्य को जन-जन तक पहूंचाया जाएगा।

Exit mobile version