Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में होली के दिन बिजली के खंभे से टकराई बाईक, एक की मौत दूसरा गंभीर

RewaRewa

Rewa

Bike collides with electric pole in Rewa: रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारिया में होली के दिन बाइक से जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती शाम करीब 5 बजे ग्राम थनवारिया निवासी श्यामलाल आदिवासी और राकेश आदिवासी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से बाइक टकरा गई। हादसे में श्याम लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version