Bijnor Viral Dog Hanuman Idol Parikrama Video: बिजनौर जिले के एक छोटे से गांव में एक कुत्ता (Hanuman devotee dog Bijnor) पिछले चार दिन से लगातार हनुमान जी और शेरावली मां के मंदिर की परिक्रमा कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं। कुत्ता न रुकता है, न बैठता है, न खाना-पीना ज्यादा लेता दिख रहा है – बस चुपचाप गोल-गोल चक्कर लगाता रहता है।
बिजनौर जिले का एक छोटा गांव जहां मंदिर शेरावली मां और हनुमान जी के मंदिर में पिछले चार दिन से के कुत्ता मूर्तियों के चक्कर काट रहा है. लोग कह रहे हैं कि जरूर यह कुत्ता पिछले जनम में कोई साधु संत या बड़ा हनुमान भक्त रहा होगा। यह कुत्ता मंदिर के गर्भगृह के चारों ओर बार-बार चक्कर लगा रहा है। कभी-कभी रुककर मंदिर की ओर देखता है और फिर परिक्रमा शुरू कर देता है। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में कुत्ता धीरे-धीरे, बहुत श्रद्धा से चक्कर लगाता दिख रहा है। पुजारी ने बताया कि कुत्ता न पानी पीता है, न खाना मांगता है। कई लोग इसे देखकर दर्शन करने आ रहे हैं और प्रसाद (Prasad) चढ़ा रहे हैं।
लोग कह रहे हैं कि हनुमान जी तो सबके हैं भगवान के लिए इंसान और जानवर सब बराबर हैं. सोशल मीडिया में लोग कह रहे हैं कि ‘ये देखकर आंखें भर आईं, कुत्ते की भक्ति इंसान से ज्यादा है। जय बजरंगबली!”
लेकिन इस चमत्कार जैसी लगने वाली घटना के पीछे कुछ पशु चिकित्स्क अपना तर्क भी देने लगे हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि “कुत्तों में कभी-कभी एक जगह पर अटक जाने की आदत होती है। हो सकता है वो मंदिर में खाना मिलने की वजह से चक्कर लगा रहा हो।” ये व्यवहार भेड़-बकरियों में ज्यादा देखा जाता है (Oval Circling Behavior), लेकिन कुत्ते में भी सर्कलिंग हो सकती है अगर कोई न्यूरोलॉजिकल समस्या या आदत हो।” “4 दिन तक बिना रुके चक्कर लगाना सामान्य नहीं है। हो सकता है कुत्ते को कोई स्वास्थ्य समस्या हो – जैसे कान में इन्फेक्शन या न्यूरोलॉजिकल इश्यू ।”
ज्यादातर लोग इसे हनुमान जी की कृपा या भक्ति का प्रतीक मान रहे हैं। कई लोग कुत्ते को प्रसाद चढ़ा रहे हैं और उसे “हनुमान जी का भक्त” कह रहे हैं।

