Site iconSite icon SHABD SANCHI

बिहार की जीत का दिल्ली में जश्न, पीएम मोदी होगे शामिल, जलेबी-सत्तू पराठा होगा जायका

दिल्ली। बिहार चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट होने लगे है। जिसमें बीजेपी को बिहार में जबरदस्त जनादेश मिला है। अब इस जीत के जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वे यहां बिहार में एनडीए की जीत के जश्न में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि बिहार में भाजपा-जेडीयू वाले गठबंधन एनडीए को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

दिल्ली के बाद अब बिहार जीत के जश्न में जाएगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी के बाद नवंबर माह में पार्टी मुख्यायल जा रहे है। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। अब बिहार के नतीजे आ गए है। जिसमे बीजेपी का बिहार में प्रदर्शन बेहतर नजर आ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को पार्टी मुख्यालय में पहुच कर पार्टी जनों से मुलाकात करके जीत के जश्न में हिस्सेदारी करेगे।

जलेबी-सत्तू पराठा होगा जायका

भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां बिहार की मशहूर व्यंजन परोसे जाने की तैयारी है। एक स्थानीय मिठाई वाले ने बताया कि मिठाई में जलेबी होगी, जबकि मेन कोर्स में सत्तू पराठा और बैंगन का चोखा शामिल है। साथ ही लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है।

Exit mobile version