भोजपुरी सिनेमा के लिए बिहार में सबसे बड़ी खुशखबरी की खबर देखने को मिली है। दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh के फिल्म सिटी बनाने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने राज्य में फिल्म सिटी बनाने की बात बोली है। इस घोषणा के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
Pawan Singh ने उठाई है फिल्म सिटी की मांग
भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह ने बिहार में फिल्म सिटी बनाए जाने की जरूरत के बारे में बात की उनका कहना था कि बिहार में प्रतिभागी कोई कमी नहीं है लेकिन फिल्म निर्माण से जुड़ी बेहतर सुविधा नहीं मिलने के कारण स्थानीय कलाकार तकनीकी लोगों को फायदा नहीं मिल पाता है। Pawan Singh कि इस मांग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मंच से ही फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने एक्टर्स से इसके लिए परफेक्ट स्थान सजेस्ट करने में सहयोग करने की अपील की है।
ये भी पढ़े : शादी के 5 महीने बाद ही अलग हुए Badshah और ईशा रिक्खी….
54 फिल्मों की शूटिंग को सरकार ने दी है मंजूरी
फिल्म सिटी की घोषणा होने के बाद बिहार में फिल्म शूटिंग को लेकर सरकार की तरफ से इंपॉर्टेंट जानकारी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री के अनुसार बिहार राज्य में अब तक 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए परमिशन मिल चुकी है। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को सिर्फ भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग ताकि सीमित नहीं रखता है बल्कि हमारे बिहार राज्य में दूसरे फल निर्माता भी आकर आकर्षक शूटिंग कर सके इसके लिए आकर्षक शूटिंग डेस्टिनेशन बनाना है। इससे स्थानीय एक्टर्स, टेकनीशियन और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों को भी काम मिलेगा।
भोजपुरी फिल्म के साथ दूसरी भाषाओं को भी बढ़ावा
बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की प्लानिंग से भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है सरकार ने भोजपुरी के अलावा अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में भी फिल्म निर्माण को लेकर प्रोत्साहित करने की बात कही है। इससे बिहार की अलग-अलग भाषाओं और स्थानीय संस्कृति को फिल्मों के जरिए बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने का रास्ता मिलेगा। बिहार राज्य की फिल्म प्रोत्साहन नीति ने भी अब फिल्म निर्माण और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का प्रावधानशुरू किया है।
ये भी पढ़े : Mirzapur The Movie के बाद वेब सीरीज़ का चौथा सीज़न भी आएगा?
अब सुनील शेट्टी भी बिहार में करेंगे शूटिंग?
बिहार राज्य में फिल्म शूटिंग को लेकर बॉलीवुड के एक्टर सुनील शेट्टी की दिलचस्पी देखने को मिल चुकी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात सामने आई जानकारी के अनुसार वह अक्टूबर 2026 में बिहार में अपनी फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा बता चुके हैं। फिलहाल फिल्म सिटी की घोषणा हो गई है लेकिन जमीन निर्माण की समय सीमा और प्रोजेक्ट के लेकर प्लानिंग का ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है। अगर यह योजना सफल हो जाती है तो बिहार में भोजपुरी के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा के लिए भी बड़ा फिल्मी हब तैयार हो जाएगा।

