Bihar Cabinet Ministers : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने ली मंत्रिमंडल की शपथ, बोले- ‘मंत्री क्यों बनाया, ये पापा से पूछो’

Bihar Cabinet Ministers : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार नीतीश कुमार की नई सरकार में कई चेहरों की छुट्टी हुई तो नए चेहरों को जगह मिली है। इनमें से दीपक प्रकाश का नाम सबसे चर्चा में है। उन्होंने विधानसभा चुनाव-2025 नहीं लड़ा, लेकिन फिर भी मंत्री पद की शपथ लेकर बिहार के कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

कौन हैं नए कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश? 

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए दीपक प्रकाश आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं, जो अब नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे कर मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात को राज रखा था, जो शपथ ग्रहण के समय ही सभी को पता चली।

दीपक प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे भी शपथ ग्रहण से कुछ ही देर पहले पता चला कि मुझे मंत्री बनाया जा रहा है।” शपथ समारोह के दौरान उनके पहनावे को लेकर खूब चर्चा हुई। उन्होंने परंपरागत कुर्ता-पायजामा नहीं पहना था बल्कि डेनिम, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर स्टेज पर पहुंचे थे। 

मुझे मंत्री क्यों बनाया, पिता जी से पूछिए – दीपक प्रकाश 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद दीपक प्रकाश से जब पूछा गया कि उन्हें मंत्री क्यों बनाया गया, तो उन्होंने कहा, “मीडिया को पता चलने से पहले मुझे भी नहीं पता था। कपड़ों से क्या होता है, मुझे समय दीजिए, बेहतर काम करके दिखाऊंगा।” परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं उपेंद्र कुशवाहा का बेटा हूं, इसे नकार नहीं सकता। मुझे मंत्री क्यों बनाया गया, यह पिता जी से पूछिए।”

विधायक नहीं है नए कैबिनेट मंत्री दीपक 

गौरतलब है कि दीपक प्रकाश विधायक नहीं हैं। अब उनके लिए विधान परिषद का रास्ता खोला जाएगा और यह तय किया जाएगा कि जेडीयू या बीजेपी में से कौन उनकी सीट का त्याग करेगा ताकि वह एमएलसी (विधायक) बन सकें। यानी कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए अब जदयू या भाजपा में से किसी एक को विधायक पद से रिजाइन देना पड़ेगा। 

नीतीश के 18 पुराने मंत्रियों को किया बाहर 

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट से 18 पुराने मंत्री बाहर हो गए हैं। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने दसवीं बार शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्री भी शामिल हुए, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य एनडीए नेताओं ने भाग लिया।

पिछली सरकार के कई विधायक इस बार मंत्री नहीं बन सके हैं। इनमें रत्नेश सदा, जयंत राज कुशवाहा, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, संतोष सिंह, जीवेश कुमार, केदार गुप्ता, कृष्णनंदन प्रसाद, हरी सहनी, जनक राम, राजू कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नीरज सिंह, रेणु देवी, विजय कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंटू, मोती लाल प्रसाद और प्रेम कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Bihar Nitish Kumar Cabinet : बिहार में कमजोर पढ़ी JDU, कुर्सी नीतीश की लेकिन पॉवर सम्राट चौधरी के पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *