Site iconSite icon SHABD SANCHI

Bigg Boss 20 इस बार होगा अलग, कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो जीवनदान, जानें कब से होगा टेलीकास्ट

bigg bossbigg boss

bigg boss

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहा है। शो का नया ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया, जिसमें होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट की झलक दिखाई। इस बार मेकर्स ने गेम को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए एक नया नियम जोड़ा है।

ट्रेलर की शुरुआत एक अखाड़े के दृश्य से होती है, जहां दो योद्धा मुकाबला कर रहे होते हैं। तभी सलमान खान घोड़े पर सवार होकर एंट्री लेते हैं और हार चुके योद्धा को उठाते हुए “तथास्तु” कहते हैं। इसके बाद वह खुलासा करते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को दो जीवनदान मिलेंगे।

यानी अगर कोई खिलाड़ी मुश्किल में फंस जाता है, तो उसे गेम में बने रहने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिल सकता है। हालांकि यह जीवनदान कब मिलेगा और किस तरह इस्तेमाल होगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यही इस सीजन का सबसे बड़ा सस्पेंस माना जा रहा है।

मेकर्स के मुताबिक, इस बार हर फैसला कंटेस्टेंट्स के लिए काफी अहम होगा। खिलाड़ियों को एक अतिरिक्त मौका जरूर मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद गेम आसान नहीं होने वाला। साफ है कि इस सीजन में सुरक्षित खेलकर आगे बढ़ना मुश्किल होगा और हर किसी को अपना गेम मजबूत रखना पड़ेगा।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से होगी। शो को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट करेंगे। दर्शक इसे कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।

Exit mobile version