Big Boss 19 winner Gaurav Khanna : ड्रामा पावर गेम और उम्मीद के बीच ट्रॉफी हुई गौरव खन्ना के नाम

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Trophy Grand Finale Update

Big Boss 19 winner: बिग बॉस 19 के सीजन में आज का दिन वह ऐतिहासिक पल रहा जब ट्रॉफी के असली दावेदार का फैसला सामने आया। जी हां, फिनाले से पहले शोर, ड्रामा और वोटिंग की नब्ज के बीच लोगों की निगाहें लगातार उस नाम पर अटकी रही कि आखिर चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? और, आखिरकार वह पल आ गया जब गौरव खन्ना ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ट्रॉफी अपने हाथ में उठाई।

Big Boss 19 winner
Big Boss 19 winner

3 महीनों के सफर का सुखद अंत

‘घरवालों की सरकार’ थीम के साथ इस साल बिग बॉस 19 की शुरुआत हुई। 24 अगस्त 2025 से शुरू हुआ यह शो 17 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ जिसमें कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। और, आज 7 दिसंबर 2025 की रात फिल्म सिटी गोरेगांव में इस शो के फिनाले का धूम-धड़ाका भी जोर शोर से संपन्न हुआ। फाइनल की टक्कर 5 फाइनलिस्ट के बीच हुई और यह 5 एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए दिखाई दिए।

बिग बॉस 19 का बहू प्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 3 महीनों के भावनात्मक उतार चढ़ाव, दोस्ती, दुश्मनी, रणनीति, गेम प्लान और जनता के लाखों वोटो के बाद समाप्त हुआ। और, बिग बॉस 19 को मिला अपना असली चैंपियन। सलमान खान की मौजूदगी में फाइनल में धमाकेदार परफॉर्मेंस हुए। फाइनलिस्टों ने तगड़े मुकाबले से इस रात को ऐतिहासिक बना दिया। लेकिन सबसे बड़ा मोमेंट था जब बिग बॉस की चमचमाती डायमंड और क्रिस्टल से सजी हुई अनोखी ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने हाथ में उठाई।

और पढ़ें: Bigg Boss 19 Real Winner: सोशल मीडिया का दावा गौरव खन्ना केवल TRP बढ़ाने का जरिया विनर है कोई और

48 घण्टों में पब्लिक के वोट बंटोरने में कामयाब रहे गौरव

पूरे सीजन में गौरव ने एक स्थिर और सटीक रणनीति अपनाई। उन्होंने घर में ना तो अनावश्यक लड़ाई की, और ना ही भीड़ के साथ रहकर गलत फैसला किया। हालांकि कई बार ऐसा लगा की यह कंटेस्टेंट भी शो से आउट हो जाएगा । परंतु शायद दर्शकों को उनकी रणनीति और कूटनीति बेहद पसंद आई। इसलिए आखिरी 48 घंटे में गौरव लगातार ट्रेंड कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी लगातार इनका नाम हैशटैग में आ रहा था। शायद यही कारण है कि अन्य चार दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ क्लोज मुकाबले में भी इन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया।

Bigg boss 19 फिनाले की रात सेलिब्रेशन से भरी हुई रही। कार्तिक आर्यन ,अनन्या पांडे ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। सलमान खान ने भी फाइनलिस्ट की भावुक समीक्षा की। कंटेस्टेंट्स ने अपने डांस परफॉर्मेंस से मंच को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन सबसे भावुक क्षण था जब फाइनल 3 घोषित किए गए और घर में उनके सफर के वीडियो चलाए गए। और आखिर में आया वह सस्पेंस भरा हुआ क्षण जिसमें लाखों वोटो की गिनती के बाद बिग बॉस की भारी आवाज गूंजी और घोषणा हुई कि बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *