Bigg Boss 19 Ticket To Finale: बिग बॉस 19 देखते ही देखते उस मुकाम पर आ गया है जहां हर खिलाड़ी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहा है और बिग बॉस 19 का सबसे चमकदार इतिहास बनकर उभरने की कोशिश कर रहा है। इस पूरी कड़ी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूट रहे हैं गौरव खन्ना। जी हां, जैसे-जैसे सीजन का क्लाइमेक्स पास आ रहा है वैसे-वैसे घर के अंदर ड्रामा, राजनीति, रणनीति चरम सीमा पर पहुंच रही है और इस पूरे तूफान के बीच एक खिलाड़ी ऐसा है जो पहले दिन से लेकर अभी तक अपनी स्थिरता और समझदारी के साथ हर चाल समझ रहा है और अपना गेम खेल रहा है।
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 को मोड़ा अपने हित में
जी हां, गौरव खन्ना ने इस पूरे सीजन में जो खेल दिखाया है वह टास्क सिर्फ जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने दिमाग का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बिना शोर मचाए ज्यादा काम किया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि बिग बॉस में लड़ाई झगड़ा कर नही बल्कि शांत दिमाग से खेल को समझ कर भी खेला जा सकता है। और इसी का नतीजा है गौरव खन्ना जीत चुके हैं टिकट तो फाइनल। मतलब अब उनकी एंट्री फाइनल में पक्की हो गई है। अब गौरव खन्ना न नॉमिनेट हो पाएंगे और ना ही उन्हें अब घर छोड़ने की चिंता होगी। बल्कि अब वह इस सीजन को जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
क्या था बिग बॉस टिकट टू फाइनल और कैसे मिली गौरव को एंट्री टिकट
टिकट टू फिनाले एक टास्क था जो बिग बॉस द्वारा रचा गया था। यह इस सीजन को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए बेहद जरूरी था। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को एक टास्क दिया गया जहां उन्हें अपने कंधे पर एक डंडा लेना था। डंडे के दोनों सिरों पर पानी से भरे दो कटोरे थे और उन्हें इसे लेकर संतुलित रखकर चलना था। यदि पानी गिरा या छलका तो खिलाड़ी टास्क से बाहर। इस खेल को तीन राउंड में बांटा गया। हर राउंड 20 मिनट का था। हर राउंड में एक प्रतियोगी बाहर हो जाता और आखिर तक टिके रहे गौरव खन्ना।
गौरव खन्ना ने इस पूरे टास्क में धैर्य संतुलन और मानसिक स्थिरता का संयोजन दिखाया और टिकट तो फाइनल जीता। मतलब अब उन्हें नॉमिनेशन से इम्यूनिटी मिल गई है। यही नहीं वह अब इस सीजन के आखिरी कप्तान भी बन गए हैं। मतलब अब उनके निर्देशन में ही घर वालों को चलना होगा। इस पूरे घटनाक्रम से पता चलता है कि बिग बॉस 19 का पूरा सीजन गौरव खन्ना के हित में हो चुका है और इस पूरे क्रम में उनके जीतने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

