Rewa News : बजट बैठक में बड़ा हंगामा, महिला पार्षद ने अध्यक्ष की कुर्सी पर फेंका बैग, पद से हटाने का प्रस्ताव

Big uproar in the budget meeting of Rewa Municipal Corporation

Big uproar in the budget meeting of Rewa Municipal Corporation: रीवा नगर निगम की बजट बैठक मंगलवार को एक बार फिर विवादों में घिर गई। वार्ड क्रमांक 13 की निर्दलीय महिला पार्षद नम्रता सिंह ने परिषद अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय की आसंदी पर बैग फेंक दिया। इस घटना से बैठक में तीखा हंगामा मच गया। परिषद अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्षद द्वारा उनकी आसंदी का अपमान किया गया है। उन्होंने तुरंत नम्रता सिंह को पद से हटाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को महापौर अजय मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। अब नगर निगम परिषद महिला पार्षद नम्रता सिंह के विरुद्ध अनुचित आचरण का प्रस्ताव तैयार कर इसे संभागायुक्त को भेजने जा रही है।

पार्षद लगातार विवादों में
बता दें कि नम्रता सिंह पिछले कई बैठकों से नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर महापौर और परिषद अध्यक्ष पर लगातार हमलावर रहीं हैं। इसी कारण उन्हें पहले भी कई बार बैठकों से बाहर किया जा चुका है। मंगलवार को भी उनके अनुचित व्यवहार के बाद अध्यक्ष ने उन्हें बैठक से बाहर कर दिया।हालांकि, बैठक में नम्रता सिंह ने वार्ड क्रमांक 13 में हुए विकास कार्यों की सराहना की और नगर निगम आयुक्त की प्रशंसा करते हुए अपने वार्ड को मॉडल वार्ड घोषित करने की मांग रखी।

दलित पार्षद का भी गंभीर आरोप
बैठक में भाजपा की दलित महिला पार्षद ने भी आयुक्त और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलित पार्षद होने के कारण उन्हें पत्रों का जवाब नहीं दिया जा रहा है।इस घटना से नगर निगम की बैठक एक बार फिर विवादास्पद हो गई है। परिषद अब नम्रता सिंह के खिलाफ प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजकर आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *