IRCTC Ticket Booking Rules: भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना लेकर आई है रेलवे ने टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए जनरल रिजर्वेशन की प्रक्रिया को और अच्छा बनाने की एक पहल शुरू की है। अब नए नियम के अनुसार टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही पहले 15 मिनट तक सिर्फ आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही बुक कर पाएंगे। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा।
नया नियम क्या कहता है?
रेलवे की सूचना के अनुसार जब भी किसी ट्रेन की बुकिंग विंडो खुलेगी तो शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार से जुड़े आईआरसीटीसी के उपयोगकर्ता ही उपयोग कर पाएंगे। इसे और भी आसान भाषा में बताओ तो जैसे अगर कोई ट्रेन है उसकी टिकट की बुकिंग रात 12: 20 से शुरू होती है तो 12:20 से 12:35 के बीच तक सिर्फ आधार वेरीफाइड लोग ही टिकट खरीद सकेंगे, इसके बाद सभी सामान यूजर की बुकिंग स्टार्ट होगी।
बदलाव का उद्देश्य
रेलवे का कहना है कि इस फैसिलिटी से टिकट बुकिंग में बिचोली और एजेंट की मनमानी नहीं चलेगी अब तक कई बार ऐसा देखा गया है की टिकट खोलते हैं बड़े एजेंट बड़ी संख्या में सीट बुक कर लेते हैं जिससे आम यात्री को टिकट पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। IRCTC Ticket Booking Rules से आम लोगों को निष्पक्ष तरीके से टिकट बुक करने का मौका मिलेगा।
यात्रियों को होगा फायदा
रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को फायदा होने वाला है त्योहार और छुट्टियों के सीजन में भी सामान्य यात्री आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित हो जाएगी अब धोखाधड़ी और फर्जी अकाउंट से बुकिंग होने की संभावनाएं भी कम रहेगी।
चुनौतियाँ भी मौजूद
हालांकि IRCTC Ticket Booking Rules के आने से कुछ चुनौतियां भी सामने आई है ग्रामीण और दूर दराज के लोग जिनके पास आधार ऑथेंटिकेशन की सुविधा नहीं है वह शुरुआती 15 मिनट में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा बुकिंग खोलते ही सर्वर पर बढ़ता दबाव एक बड़ी तकनीकी चुनौती बन सकता है।
रेलवे के द्वारा उठाए जाने वाला या कम यात्रियों के हित में होगा और बुकिंग व्यवस्था को न्याय संगत बनाएगा हालांकि जरूर इस बात की भी है कि आधार ऑथेंटिकेशन सभी के लिए सरल होना चाहिए ताकि कोई भी यात्री आसानी से टिकट बुक कर पाए।

