Bhopal Rain Forecast/Rewa Ka Mausam: ठंड का मौसम अलविदा कहने को है लेकिन जाते जाते ठंडी हवा का एक झोंका और बारिश की फुकार देकर जाएगा। बीते शुक्रवार से मध्य प्रदेश में मौसम का सिस्टम बदला है, 20 जिलों में हल्की फुल्की बारिश हुई है प्रदेश में 3 दिन से आंधी-बारिश वाला मौसम है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर, शाजापुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
IMD की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश का सिलसला शुरू होगा, आंधी चलेगी और ठंड बढ़ेगी। नए सिस्टम की वजह से 23-24 फरवरी को मौसम करवट बदलेगा जिसका असर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में देगा।
क्यों बदल रहा है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर अगले ही दिन से मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से 23 फरवरी को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। वहीं, 24 फरवरी को रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने की संभावना है.
ऐसा अनुमान है कि शनिवार को भी पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश हो सकती है. शनिवार को बीती रात से जबलपुर में बारिश हो रही है.

