Site icon SHABD SANCHI

भोपाल पुलिस ने डीजे पर किया डांस, कीचड़ की भी खेली होली, इंदौर में नही हुए आयोजन

एमपी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरूवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस महानिर्देशक कैलाश मकवाना समेत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली मिलन में हिस्सा लेकर सभी को शुभकामनाएं दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भोपाल पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का विशेष आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द के साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य टीमवर्क को मजबूत करना और आपसी समन्वय बढ़ाना है।

होली के दूसरे दिन होता है यह उत्सव

ज्ञात हो कि हर वर्ष परंपरा के अनुसार धुलेड़ी के बाद पुलिस का विराट होली महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थानों तक के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसलिए सभी लोग कानून-व्यवस्था का पालन करें और देश की उन्नति में अपना योगदान दें।

कीचड़ और मिट्टी की होली

पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल के साथ खास तौर पर कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी और उनके परिजन कीचड़ और मिट्टी में सराबोर दिखाई दिए। तो वही डीजे की धुन पर पुलिस परिवार के लोग झूमते हुए इस उत्सव का आंनद उठाया।

सूना रहा इंदौर

एमपी के इंदौर में इस वर्ष होली उत्सव के आयोजन नही किए गए। पुलिस कर्मियों ने भी इस वर्ष होली उत्सव का आयोजन नही किए। दरअसल भागीरथपुरा कांड के बाद इस बार पुलिस अधिकारियों और शहर के नेताओं ने दूरी बनाए रखी और होली का कार्यक्रम आयोजित नहीं किए। ज्ञात हो कि दूषित जल से इंदौर में तकरीबन 35 लोगो की मौत हो गई थी। जिसके चलते इंदौर में होली उत्सव फिका रहा।

Exit mobile version