Bhopal Metro Opening Date: लंबे इंतजार के बाद शहर में मेट्रो का दौर शुरू होने जा रहा है। 20 दिसंबर 2025 को भोपाल मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। 21 दिसंबर 2025 से आम जनता के लिए कमर्शियल संचालन शुरू हो जाएगा।
Bhopal Metro: लंबे इंतजार के बाद भोपालवासियों के लिए खुशखबरी! इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है। 21 दिसंबर 2025 से भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू हो जाएगी।
17 फेरे और 8 स्टेशन\Total stations of Bhopal Metro
भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर कुल 7 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 8 स्टेशन शामिल हैं। तीन कोच वाली मेट्रो प्रतिदिन 17 फेरे लगाएगी। पहली मेट्रो सुबह 9 बजे एम्स (AIIMS) से सुभाष नगर के लिए रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन शाम 7:00 बजे चलेगी। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी हर 75 मिनट पर होगी।
20 दिसंबर को उद्घाटन
20 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर संयुक्त रूप से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों नेता आखिरी स्टेशन एम्स तक मेट्रो में सफर भी करेंगे।
किराया 20 से 40 रुपये\Bhopal Metro Fare
- भोपाल मेट्रो में शुरुआत में फ्री राइड का मॉडल लागू नहीं होगा।
- 1 से 2 स्टेशन तक: 20 रुपये
- 3 से 5 स्टेशन तक: 30 रुपये
- 6 से 8 स्टेशन तक: 40 रुपये
6 साल के इंतजार का अंत
भोपाल के लोगों को मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार करीब 6 साल से था। प्रायोरिटी कॉरिडोर के शुरू होने से शहर के प्रमुख इलाकों में आवागमन आसान होगा और यातायात की समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है। यह सेवा भोपाल मेट्रो के पहले चरण का हिस्सा है, जिसके बाद पूरे शहर में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi

