MP: बस कंडक्टर मासूम अली ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

bhopal love jihad news

Bhopal Love Jihad: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस कंडक्टर ने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी मासूम अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bhopal Love Jihad Crime: निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में तेज कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय बस कंडक्टर मासूम अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता महिला को शादी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म संबंधित धाराओं के अलावा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बस यात्रा से शुरू हुई मुलाकात और नजदीकियां

निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार, राजीव नगर करोंद क्षेत्र निवासी मासूम अली मिसरोद से निशातपुरा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 25 वर्षीय एक विवाहिता महिला से हुई, जो एक शॉपिंग मॉल में नौकरी करती है। महिला रोजाना इसी बस से यात्रा करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।

पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहने लगी महिला

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के शादी के वादे पर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और मासूम अली के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता पहले से विवाहित है और उसका लगभग डेढ़ वर्षीय एक बेटा भी है। हालांकि, महिला ने पुलिस को तलाक से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिसके आधार पर यह माना जा रहा है कि वह आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

शादी का दबाव पड़ने पर रखी धर्म परिवर्तन की शर्त

करीब दो महीने पहले जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शर्त रख दी कि वह पहले धर्म परिवर्तन करे। महिला ने धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मासूम अली को गिरफ्तार कर लिया गया। विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *