Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: भोपाल में नाबालिग हिंदू किशोरी का अपहरण, होटल में दुष्कर्म और जबरन मतांतरण का दबाव

Minor Abduction Bhopal: पीड़िता के अनुसार आरोपी मोहम्मद सैफ (Mohammad Saif) पहले भी कई बार उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर डरा-धमकाकर गलत काम (Sexual Exploitation) कर चुका था। साथ ही वह लगातार हिंदू धर्म छोड़कर मतांतरण (Forced Religious Conversion) करने और बुर्का पहनने का मानसिक दबाव (Mental Pressure) बनाता रहता था।

Minor Abduction Bhopal: भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू किशोरी (Minor Hindu Girl) और उसकी सहेली के साथ हुई घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। आरोपी युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर दोनों को डरा-धमकाकर अपहरण (Abduction) किया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म (Rape) करने के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Conversion) का दबाव भी बनाया।

रात में मिलने का बहाना, फिर शुरू हुआ सिलसिला

पुलिस के अनुसार, अवधपुरी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी पिछले दो महीने से आरोपी मोहम्मद सैफ (Mohammad Saif) और वासिद (Wasid) से परिचित थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे सैफ ने उसे मिलने के लिए फोन किया। घर के पास पहुंचकर आरोपी ने उसे धमकाया और जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी की सहेली को भी साथ लिया और दोनों को अपने दोस्त वासिद व अंशित (Anshit) से मिलवाया। वहां दोनों लड़कियों को शराब पिलाई गई (Alcohol Administration) और दोस्तों के सामने उन्हें परोसा गया।

होटल पहुंचकर घटना, हिंदू संगठन ने पकड़ा

सुबह करीब 4 बजे वासिद चला गया, जबकि सैफ और अंशित दोनों पीड़िताओं को बागसेवनिया के एक होटल (Hotel) में ले गए। वहां सैफ ने नाबालिग किशोरी के साथ गलत काम किया, जबकि अंशित ने उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सैफ पहले भी कई बार उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण कर चुका था। साथ ही वह लगातार बुरका पहनने और धर्म बदलने (Religious Conversion) का दबाव बनाता था। उसने वासिद पर भी पूर्व में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, दो साथी भी हिरासत में

बुधवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बागसेवनिया पुलिस ने मोहम्मद सैफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (Religious Freedom Act) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के दो साथियों वासिद और अंशित को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Exit mobile version