Site iconSite icon SHABD SANCHI

Bhooth Bangla collection पहले दिन ही 15 करोड़ से की शुरुआत….

Bhooth Bangla Box Office: Strong opening day opening with ₹15 croreBhooth Bangla Box Office: Strong opening day opening with ₹15 crore

Bhooth Bangla Box Office: Strong opening day opening with ₹15 crore

Bhooth Bangla collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने 17 अप्रैल 2026 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही काफी अच्छी शुरुआत हासिल की है। अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू सहित कारी 15 करोड रुपए कमाए हैं जिसकी वजह स्टार पावर और जोनर का मिश्रण बताया जा रहा है।

फिल्म की मजबूत ओपनिंग के संकेत

Bhooth Bangla फिल्म ने Box Office पर फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने पेड रिव्यू के जरिए लगभग 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके बाद पहले ही दिन यानी शुक्रवार को करीब 12 से 13 करोड रुपए का नेट कलेक्शन इस फिल्म में दर्ज किया इस तरह कुल मिलाकर ओपनिंग करीब 15 करोड रुपए तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक यह आंकड़ा इंडस्ट्री की शुरुआती उम्मीद के अनुरूप ही दिख रहा है।

ये भी पढ़े: Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की नई फिल्म का टीजर जारी,भूत के साथ..

फिल्म की एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी क्या है

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के एडवांस बुकिंग में लगभग 1.2 से 1.3 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। हालांकि सुबह के शो में ऑक्युपेंसी अपेक्षाकृत कम लगभग 10 से 15% ही देखने को मिली लेकिन शाम और रात के शो मैं इसमें सुधार देखा गया है। फ्रेंड विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि वीकेंड पर इसमें और भी ज्यादा वृद्धि होने की संभावनाएं हैं।

फिल्म के स्टार पावर और जॉनर का क्या असर

Bhooth Bangla film Box Office पर शुरुआती परफॉर्मेंस अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का बड़ा योगदान बता रहाहै। दोनों के साथ में वापसी को लेकर ऑडियंस की उत्सुकता देखी जा रही है इसके अलावा भूतिया और कॉमेडी का मिशन फैमिली ऑडियंस को काफी अट्रैक्ट करने वाला फैक्टर साबित हो रहा है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार फिल्म के कुछ कॉमिक सीक्वेंस को भी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं।

भूत बांग्ला फिल्म के मिश्रित रिव्यू का प्रभाव

हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिश्रित रिएक्शन मिले हैं कुछ रिएक्शन में कहानी और स्क्रीन प्ले को औसत ही बताया गया है। ऑफिशियल बयान में बताया गया है की फिल्म की सफलता काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करने वाली है, अगर ऑडियंस की रिएक्शन पॉजिटिव रहती है तो कलेक्शन में उछाल भी संभव है।

ये भी पढ़े: राजकुमार राव की Toaster ott Release कब? प्रोडक्शन पर बोले एक्टर..

फिल्म को लेकर आगे की संभावनाएं

जानकारी के मुताबिक भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस का वीकेंड प्रदर्शन निर्णायक ही होने वाला है यदि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में बढ़त देखी जाती है तो फिल्म सुरक्षित स्थिति में आ सकती है अन्यथा सप्ताह की शुरुआती दिनों में ही गिरावट का जोखिम दिखेगा।

Exit mobile version