एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म bhoot bangla 2026 को लेकर नई जानकारी पता चली है जानकारी के अनुसार फिल्म में कई महत्वपूर्ण दृश्य राजस्थान के जयपुर में शूट किए गए हैं। हाल ही में चोमू पैलेस गलताजी टेंपल और सिसोदिया रानी बाग जैसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर इस फिल्म की पूरी शूटिंग की गई है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं जिस कारण अक्षय प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर लोगों को देखने को मिलेगी।

जयपुर में हुई bhoot bangla 2026 की शूटिंग, जाने लोकेशन
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की टीम ने जयपुर की ऐतिहासिक इमारत को कहानी के माहौल के अनुसार चुना है। जानकारी के अनुसार फिल्म में कई सारे ऐसे सीन है जो चोमू पैलेस, सिसोदिया रानी बाग और गलताजी टेंपल में शूट किए गए हैं इन लोकेशन को इसलिए भी चुना गया है क्योंकि यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्में तो पुराने महलों की संरचना के आधार पर ऐसी फिल्मों की शूटिंग परफेक्ट होती है। फिल्म की टीम ने शूटिंग के दौरान प्रशासन से अनुमति ली थी तभी वहां पर जाकर फिल्म शूट किया था।
ये भी पढ़े: Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की नई फिल्म का टीजर जारी,भूत के साथ..
Chomu Palace को बनाया गया, फिल्म का सबसे मुख्य सेट
जयपुर के पास स्थित चोमू पैलेस फिल्म की एक सबसे प्रमुख लोकेशन है लगभग 300 साल पुराना या महल अपनी राजस्थानी वास्तुकला और प्रमुख ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। जानकारी के अनुसार फिल्में दिखाई देने वाला भूतिया महल इसी स्थान से प्रेरित सेटअप के साथ शूट किया गया है ये महल पहले भी कई फिल्मों में इस्तेमाल किया जा चुका है।
सिसोदिया रानी बाग में शूट किए गए बाहरी दृश्य के सीन
जयपुर आगरा रोड पर स्थित सिसोदिया रानी बाग की फिल्म की शूटिंग लोकेशन में शामिल है। एतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार इस बात का निर्माण 18वीं सदी में महाराजा सवाई जयसिंह के द्वारा किया गया था यह स्थान अपने बहु स्तरीय बागान और पौराणिक चित्रकारियों के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की टीम ने यहां कई प्रकार के बाहरी सीन शूट किए हैं।
गलताजी टेंपल के परिसर में भी हुई थी शूटिंग
अरावली पहाड़ियों में स्थित गलताजी टेंपल परिसर में भी फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए हैं। यह मंदिर परिषद जयपुर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एकहै। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार फिल्म के टीम ने सीमित समय के लिए यहां शूटिंग की थी और मंदिर परिषर के बाहरी हिस्सों का भी उपयोग किया था।
ये भी पढ़े: चॉल में रहते थे jackie shroff, पत्नी ने छोड़ी थी लग्जरी लाइफ.. कृष्णा ने बताया सच
भूत बांग्ला फिल्म के स्टार कास्ट और फिल्म की तैयारी
जानकारी के मुताबिक फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन के द्वारा किया जा रहा है फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल राजपाल यादव तब्बू असरानी और वाकिमा गबी आदि जैसे फेमस कलाकार दिखने वाले हैं। फिल्म को हॉरर और कॉमेडी के संयोजन से तैयार किया जा रहा है यही कारण है कि लोगों में इसके कंटेंट और लोकेशन को लेकर उत्सुकता का माहौल है।
