Site iconSite icon SHABD SANCHI

Bhool Bhulaiya 3 Teaser Released: ‘भूल भुलैया 3’ में बढ़ गयी है मंजुलिका की ताकत

Kartik Aaryan FilmKartik Aaryan Film

Kartik Aaryan Film

Bhool Bhulaiya 3 Teaser Released: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में मंजुलिका का किरदार निभाने वालीं विद्या बालन और रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन की झलक देखने को मिली है। वहीं मेकर्स ने माधुरी दीक्षित के लुक को रिवील नहीं किया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या लगा कहानी खत्म हो गई! रूह बाबा वर्सेस मंजुलिका…इस दिवाली।’ आइए जानते हैं कि लोगों को रूह बाबा और मंजुलिका के बीच होने वाली इस लड़ाई की पहली झलक कैसी लगी।

पब्लिक ने दिए भर-भर के रिएक्शन

लोगों को ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर पसंद आ रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘विद्या बालन ने भूल भुलैया-3 में कमाल की एक्टिंग की है। टीजर में छोटा-सा सीन दिखाया गया है, लेकिन मजेदार है। हमारी ओरिजिनल मंजुलिका वापस आ गई, वो भी तीन गुना शक्ति के साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये तो टीजर है, फिल्म तो अभी बाकी है। मजा आ गया।’ तीसरे ने लिखा, ‘माधुरी दीक्षित के नाम पर इतना सस्पेंस, एक झलक तो दिखा दो रे बाबा।’

बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ से होगा क्लैश

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यानी दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है। यक़ीनन दोनों ही फिल्में अपनी जॉनर की दमदार फिल्में हैं। तो ये देखना दिलचस्प होगा की पब्लिक का साथ किसे मिलेगा।

Exit mobile version