Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में धूमधाम से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस, ‘राष्ट्रहित और श्रमिक हित’ का दोहराया संकल्प

Bharatiya Mazdoor Sangh's 72nd Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Rewa.Bharatiya Mazdoor Sangh's 72nd Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Rewa.

Bharatiya Mazdoor Sangh's 72nd Foundation Day celebrated with great enthusiasm in Rewa.

रीवा। भारतीय मजदूर संघ (BMS) जिला कार्यालय रीवा में गुरुवार को पूर्व निर्धारित क्रमानुसार 72वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित इस विशेष समारोह की अध्यक्षता बीएमएस जिलाध्यक्ष बुद्ध सिंह करोसिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपाल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की रीति-नीति के अनुसार भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पूजन के साथ हुई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय विचारधारा से प्रेरित देश का प्रथम क्रमांक का अराजनैतिक श्रम संगठन है, जो संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि बीएमएस केवल एक श्रम संगठन ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और भेदभाव मिटाने वाला एक सामाजिक आंदोलन भी है। संगठन का मूल मोटो ‘देश हित, उद्योग हित और श्रमिक हित’ है और इसका स्पष्ट नारा है—“देश के हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम।”

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री विकास शुक्ला ने किया। इस दौरान मत्स्य मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरि गोविंद सिंगरहा, कंस्ट्रक्शन यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल साकेत, बृजेश सिंह और कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ के सुरेंद्र सिंह सेंगर सहित कई प्रांतीय व जिला स्तरीय वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत में जिलाध्यक्ष बुद्ध सिंह करोसिया ने उपस्थित सभी यूनियन पदाधिकारियों, श्रमिकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Exit mobile version