Site icon SHABD SANCHI

भारत स्काउट का अंतरराष्ट्रीय आयोजन मध्यप्रदेश में, 7 देशों के 80 कैंडीडेट्स ले रहे हिस्सा

भोपाल। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के द्वारा 17 से 23 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश के भोपाल और पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास कार्यक्रम 2026 का आयोजन कर रहा है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिए।

इन देशों के प्रतिनिधी ले रहे हिस्सा

इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के सात सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड – के लगभग 80 युवा प्रतिनिधि अपने साथ आए अधिकारियों और आयोजन दल के सदस्यों के साथ भाग ले रहे है। यह कार्यक्रम भोपाल के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट और पचमढ़ी में बीएसजी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, होटल साइट्रस प्राइम और होटल नीलंबर में आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभागी करेगे भ्रमण

विरासत, प्रकृति और सतत भविष्य के लिए नेतृत्व“ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम संरचित अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक अन्वेषण, पर्यावरण जागरूकता और युवा नेतृत्व विकास को एकीकृत करता है। प्रतिभागी भोपाल और पचमढ़ी के प्रतिष्ठित विरासत और परिस्थितिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और पचमढ़ी में प्रकृति और साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे अंतर-सांस्कृतिक समझ और सतत प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा।

युवाओं को देगा मार्गदर्शन

यह पहल पिछले 14 महीनों में बीएसजी द्वारा आयोजित तीसरा प्रमुख बिम्सटेक युवा कार्यक्रम है, जो क्षेत्रीय युवा सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है, साथ ही मध्य प्रदेश को युवा कूटनीति और पारिस्थितिक नेतृत्व के केंद्र के रूप में प्रदर्शित करता है।

Exit mobile version