क्लासिकल संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके Bhagirath Bhatt इन दिनों अचानक टीवी दर्शकों के बीच famous हो गए हैं। वजह है उनका नाम Bigg Boss 20 से जुड़ना, दरसल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों ने लोगों की इस उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। लेकिन इन खबरों के पीछे की वास्तविकता आखिर क्या है? यह जानना बहुत जरूरी है।
कौन हैं Bhagirath Bhatt और क्यों हैं चर्चा में?
Bhagirath Bhatt गुजरात के जामनगर से ताल्लुक रखने वाले एक प्रतिष्ठित सितार वादक और संगीतकार हैं। उन्होंने बहुत कम ही उम्र से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली और अपने हुनर के दम पर देश-विदेश में अपनी एक पहचान बनाई। फिल्म और वेब सीरीज़ की दुनिया में भी उनका काफी योगदान रहा है। बताया जाता है कि वे Padmavat, Bandish Bandits, Kota Factory और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी कई प्रोजेक्ट में अपने सितार की धुन दे चुके हैं। यही वजह है कि उनका नाम आम टीवी हस्तियों से अलग और सबसे खास माना जा रहा है।
ये भी पढ़े : Rajpal Yadav भावुक होकर बोले “मेरे पास पैसे नहीं हैं, तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
Bigg Boss से जुड़ी अफवाह कैसे शुरू हुई?
हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह चर्चा तेज हुई कि Bhagirath Bhatt को Bigg Boss 20 के लिए अप्रोच किया गया है। कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल्स ने भी इस खबर को ‘संभावित’ प्तौर पर प्रकाशित किया है। जिसके बाद यह चर्चा और भी ज्यादा फैल गई। चूंकि Bigg Boss आमतौर पर फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया के फेमस चेहरों को ही मंच देता है, ऐसे में एक क्लासिकल म्यूज़िशियन का नाम सामने आना लोगों के लिए बहुत चौंकाने वाला था।
क्या Bhagirath Bhatt ने दी है कोई आधिकारिक पुष्टि?
अब तक Bhagirath Bhatt की ओर से इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही Bigg Boss के निर्माताओं ने उनकी भागीदारी को लेकर अभी। फिलहाल कोई घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स भी इस खबर को सोशल मीडिया के चर्चा के आधार पर ही बता रही हैं, न कि किसी पक्की पुष्टि के साथ बता रही है। इससे ये साफ होता है कि फिलहाल यह सिर्फ अटकलों के दायरे में ही है।
क्लासिकल म्यूज़िक से रियलिटी शो तक, क्यों खास है यह चर्चा?
Bhagirath Bhatt जैसे कलाकार का नाम Bigg Boss से जुड़ना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वे टीवी या फिल्मी ग्लैमर से दूर, शास्त्रीय संगीत की दुनिया से संबंध रखते हैं। अगर भविष्य में ऐसा होता है, तो यह शो के इतिहास में एक अलग तरह की फेमस एंट्री मानी जाएगी। हालांकि अभी इस खबर पर विश्वास करने से हमें पहले कोई आधिकारिक पुष्टि वाली जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
ये भी पढ़े : Vadh 2 में कुमुद मिश्रा का role क्यों करता है बेचैन? एक्टिंग से दर्शक हैरान
अफवाहों और सच्चाई के बीच फर्क
फिलहाल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर हम ये कह सकते है कि Bhagirath Bhatt का Bigg Boss 20 में आना अभी तक पुष्टि नहीं हुआ है। यह खबर सोशल मीडिया और कुछ एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स तक ही सीमित दिख रही है इसलिए हमें आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार करना चाहिए।

