MP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री का निधन, आज शाम अंतिम संस्कार

BJP MP President Daughter Passes Away: बैतूल में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को निधन हो गया, उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित निजी निवास से निकलेगी और कोठी बाजार मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

BJP MP President Daughter Passes Away: मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक, सामाजिक और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। सुरभि खंडेलवाल की उम्र लगभग 34 वर्ष बताई जा रही है।

हार्ट अटैक से हुई मौत

सुरभि खंडेलवाल का निधन हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण हुआ। निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए। परिवार और परिजनों में शोक की लहर है।

अंतिम यात्रा शाम 5 बजे

सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निजी निवास बैतूल गंज से शुरू होगी। यह यात्रा कोठी बाजार मोक्ष धाम की ओर रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां निवास स्थल और मोक्ष धाम में जोर-शोर से की जा रही हैं।

राजनीतिक-सामाजिक हलकों में शोक

सुरभि के निधन से बैतूल जिले में शोक का माहौल छा गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने खंडेलवाल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दुख की इस घड़ी में साथ देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *