Best Railway Sector PSU Stock: भारतीय रेलवे सेक्टर की PSU कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation के स्टॉक पर निवेशकों की नज़र बनी हुई है. इसका कारण यह है कि कंपनी ने अपना तिमाही रिजल्ट घोषित किया है, जिसमें कंपनी को रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट के फ्रंट पर शानदार कामयाबी मिली है. हालांकि गुरुवार को स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है.
कंपनी के तिमाही नतीजे
कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 308 करोड़ रुपये था. साथ ही कंपनी का रेवेन्यू भी 7.7% बढ़कर 1,146 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 1,064 करोड़ रुपये था.
कंपनी का रेवेन्यू मुख्य रूप से इसलिए बढ़ा क्योंकि उसने खानपान सेवाएँ, रेलनीर बोतलबंद पानी, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और पर्यटन गतिविधियों से ज़्यादा कमाई की.
गौरतलब है कि, कंपनी का EBITDA भी 8.3 फीसदी बढ़कर ₹404 करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का EBITDA 372.8 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, कंपनी का EBITDA मार्जिन इस क्वार्टर में 35.2% दर्ज किया गया, जो कि एक साल पहले दर्ज किए गए मार्जिन से 35 प्रतिशत ज़्यादा है.
डिविडेंड का भी तोहफा
कंपनी अपने इंवेस्टर्स को डिविडेंड का तोहफा देने वाली है. कंपनी ने अपने ₹2 के फै़स वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार, 21 नवंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
LIC भी मेहरबान
रेलवे सेक्टर की इस सरकारी कंपनी के स्टॉक पर देश का सबसे बड़ा घरेलू निवेशक LIC भी फिदा है. ट्रेंडलाइन के अनुसार, LIC के पास जून 2025 तक, कंपनी में 10.04 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जो कि सितंबर 2025 में जाकर 10.43 फीसद हो गई.
Stock Performance
बीते 6 महीने में यह Railway PSU Stock 7 प्रतिशत तक गिरा है. वहीं पिछले एक साल में भी 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. लेकिन पिछले 5 साल में इसमें 157 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई है. स्टॉक का 52 वीक हाई लेवल 859 रुपये का है, तो स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 656 रुपये का है.
स्टॉक्स में निवेश करने से पहले करें ये काम
अब गौर करने वाली बात यह है की इन स्टॉक्स में निवेश करने से पहले आपको ख़ुद से रिसर्च करना चाहिए. उसके बाद ही किसी भी शेयर में निवेश करें अगर आप यह नहीं कर पा रहे हैं तो आप वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं.
