Benefits of Mustard Hair Oil : आज के समय में बाल झड़ना और गंजापन एक आम समस्या बन गई है। कम उम्र में ही गंजापन आना बहुत ही परेशान करने वाली बात है। बहुत से लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं और नए बाल उगाने के उपाय ढूंढ रहे हैं।
क्यों गिरते हैं बाल?
तनाव, खराब खान-पान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों के गिरने का बड़ा कारण है। लेकिन आप प्राकृतिक तरीकों से अपने बालों को घना और लंबा बना सकते हैं। एक आसान घरेलू उपाय है, जिसमें सरसों के तेल को प्याज के रस के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल बालों के झड़ने को रोकता है, बल्कि गंजे सिर पर भी नए बाल उगाने में मदद करता है।
सरसों के तेल के फायदे
सरसों का तेल पुराना समय से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और सूजन दूर करने वाले गुण होते हैं। यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ को तेज करता है।
सरसों के तेल में कौन सी चीज मिलाएं?
सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाने से इसका असर और भी बढ़ जाता है। प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को सक्रिय करते हैं और डैमेज बालों की मरम्मत करते हैं।
घर पर बनाएं तेल का कैसे करें इस्तेमाल?
घर पर बालों के लिए पोषण युक्त तेल बनाने के लिए सरसों का तेल दो बड़े चम्मच ले लें। अब इसमें ताजा प्याज का रस मिलाएं। अगर चाहें तो एक विटामिन ई का कैप्सूल भी डाल सकते हैं। इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर हल्का गर्म कर लें।
होम मेड तेल इस्तेमाल करने का तरीका
घर पर तैयार तेल के इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे तक रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 से 3 बार दोहराएं।
घर पर बने इस सरसों के तेल के फायदे
अगर आप गंजेपन और बालों की अन्य समस्याओं से परेशान हैं, तो यह घरेलू उपाय आजमाएं। नियमित रूप से इस्तेमाल से आप एक महीने में अच्छा असर देख सकते हैं। यह नुस्खा आपके बालों को अंदर से मजबूत, घना और लंबे बनाने में मदद करेगा।
इससे बाल झड़ना रुकता है।
गंजेपन पर नए बाल उगने लगते हैं।
बाल घने और चमकदार होते हैं।
स्कैल्प में संक्रमण से रक्षा मिलती है।

