Babri Masjid Beldanga Humayun Kabir: निलंबित TMC विधायक हुमायूं (Humayun Kabir) कबीर ने शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे बेलडांगा के रेजिनगर इलाके में बाबरी मस्जिद की नींव रख दी। (Babri Masjid Shilanayas) सैकड़ों समर्थक सिर पर ईंटें और सीमेंट की बोरी लादकर पहुंचे, तो कबीर ने खुद फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम कुरान पाठ, दुआ, फिर ठीक 12 बजे शिलान्यास। सऊदी अरब से आए मौलाना ने भी दुआ पढ़ी। 25 बीघा जमीन पर बने विशाल पंडाल में 60 हजार से ज्यादा लोग जुटे, 3,000 बिरयानी पैकेट बंटे।
ममता बनर्जी की हुमायुं को चेतावनी
TMC ने कबीर को पहले ही सस्पेंड कर दिया था, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सख्त चेतावनी के बावजूद कबीर नहीं रुके। ममता ने कल रात कहा था, “कोई कानून हाथ में न ले, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” लेकिन कबीर ने लाइव आकर जवाब दिया, “ये मेरा निजी धार्मिक आयोजन है, TMC का इससे कोई लेना-देना नहीं।”
सिर पर ईंटे लेकर पहुंचे समर्थक
सुबह 6 बजे समर्थक सिर पर ईंटें लादकर NH-12 पर मार्च शुरू। ट्रैफिक जाम, पुलिस ने रोका तो हल्की धक्का-मुक्की हुई. 11:45 बजे हुमायूं कबीर स्टेज पर पहुंचे, भीड़ ने नारे लगाए कबीर ने फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। समर्थकों ने जश्न मनाया, हवाई फायरिंग तक हुई. इस दौरान कबीर ने कहा- ये मस्जिद 3 साल में बनकर तैयार होगी। मैं 22 दिसंबर को नई पार्टी लॉन्च करूंगा, 135 सीटों पर लडूंगा।”
शिलान्यास हो चुका है, लेकिन बंगाल की सियासत में ये आग अभी कई दिनों तक सुलगेगी। कबीर की नई पार्टी, 2026 का चुनाव और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण – सब इसी से तय होगा।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

