मध्यप्रदेश में 3 दिन में बहा दिए गए पौने 2 करोड़ रुपये की बीयर, ऐसे उठाया कदम

इंदौंर। विभिन्न ब्रांडों की 23154 पेटियों में रखी हुई बीयर को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। पुलिस को उक्त बीयर को नष्ट करने में 3 दिन लग गया है। बीयर नष्टीकरण की यह कार्रवाई एमपी के इंदौर जिले के सिमरोल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेमदी ग्राम में आबकारी विभाग के द्वारा की गई हैं। प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य की रक्षा करने और बाजार में असुरक्षित सामग्री की आपूर्ति को रोकने के लिए की गई थी।

समय पर बिक्री नही हो पाई बीयर

आबकारी अधिकारियों के अनुसार माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज द्वारा यह बीयर मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सप्लाई करने के लिए तैयार की गई थी, लेकिन समय पर बीयर की बिक्री नही हो पाई और निर्माण तिथि से 6 माह की अवधि समाप्त हो जाने के चलते बीयर की नष्टीकरण की प्रक्रिया की गई है।

23154 पेटियों में रखी हुई थी बीयर

जानकारी के अनुसार कुल 23154 पेटियों में भरी हुई 2 लाख 23 हजार 316 लीटर बीयर को नष्ट किया गया है। यदि इसके डिस्टलरी मूल्य की बात करें तो इसकी कीमत लगभग पौने 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह पूरी प्रक्रिया उपायुक्त आबकारी की अध्यक्षता में गठित एक विशेष समिति की देखरेख में पूरी की गई है। जन स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार 3 दिनों में नष्टीकरण की कार्यवाही की गई है। बीयर को नष्ट करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया गया। बोतलों में भरी बीयर को बहाकर नष्ट किया गया, जबकि केन में भरी बीयर को बुलडोजर और जेसीबी मशीनों से दबा कर नष्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *