Battle Of Galwan Clash With Lahore 1947: लगभग एक दशक से बॉलीवुड के दबंग खान, यानी सलमान खान (Salman Khan) का फ़िल्मी करियर डांवाडोल चल रहा है. सलमान खान को न तो अच्छी स्क्रिप्ट मिल रही है और न ही ऐसी कोई फिल्म बनी जो उनको GOAT का दर्जा दिला सके, बजरंगी भाईजान और सुल्तान के बाद सलमान खान फिल्मों में कुछ खास कर नहीं पाए. उनकी सिकंदर बुरा पीटी, टाइगर 3 किसी ने पसंद नहीं की, किसी का भाई किसी की जान तो फ्लॉप ही मानी गई. मगर सलमान जब कमबैक के लिए अपनी The Battle Of Galwan लेकर आ रहे हैं तो उनके करीबी दोस्त ही उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे.
खबर आई है कि जब सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान लेकर आएँगे तब आमिर खान (Aamir Khan) सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर लाहौर 1947 (Lahore 1947) भी रिलीज कर देंगे। दोनों देशभक्ति वाली फिल्में जब आपस में क्लैश होंगी तो नुकसान दोनों का होगा मगर सलमान खान की फिल्म पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा क्योंकी सामने सनी देओल की फिल्म होगी जिनका हाइप ज्यादा है.
लाहौर 1947 फिल्म की जानकारी
Lahore 1947 Film Details: लाहौर 1947 फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं और इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इस फिल्म में लीड लोड में सनी देओल है. दरअसल यह फिल्म काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गई थी मगर किसी न किसी वजह से इसकी रिलीज डिले होती गई. खैर आमिर खान प्रोडक्शंस ने अब ओफिश्यली लाहौर 1947 की रिलीज डेट अनाउंस की है. मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी
बैटल ऑफ़ गलवान का लाहौर 1947 से क्लैश
सलमान खान की फिल्म द बैटल ऑफ़ गलवान को लाहौर 1947 से दिक्क्त नहीं होगी बल्कि इस फिल्म की टाइमिंग से होगी। सल्लू भाई पहले The Battle Of Galwan को ईद के मौके पर रिलीज करना चाहते थे मगर मार्च में ईद के दिन ही धुरंधर 2, टॉक्सिक, और पेद्दी रिलीज हो रही हैं. इसके बाद सलमान खान ने अपनी फिल्म की डेट खिसका कर 17 अप्रैल कर दिया, मगर इसी बीच अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करते हुए उसे 10 अप्रैल कर दी, सलमान खान ने अपनी फिल्म की डेट फिर आगे बढ़ाते हुए इसे 14 अगस्त किया तो आमिर ने अपनी फिल्म लाहौर 1947 अनाउंस कर दी
ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के दबंग की दबंगई अब चल नहीं रही है. आलम ये हो गया है कि यंग डायरेक्टर्स से लेकर उनके अजीज दोस्त उनकी फिल्म को परफेक्ट कमाऊ डेट में फिल्म रिलीज होने नहीं दे रहे हैं.
अन्य जानकरी
- The Battle Of Galwan Release Date: 14 अगस्त 2026
- Lahore 1947 Release Date: 13 अगस्त 2026
- Bhoot Bangla Release Date: 10 अप्रैल 2026
- Dhurandhar 2 Release Date: 19 मार्च 2026
- Toxic Release Date: 19 मार्च 2026
- Peddi Release Date: 19 मार्च 2026

