Barack Obama Aliens Video: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस को लेकर बड़ी रोचक बात बताई है। ये बात उन्होंने एक पॉडकास्ट में कही. ओबामा ने कहा एलियंस असली हैं मगर मैंने खुद उन्हें कभी देखा नहीं और न उन्हें पता है कि उन्हें कहां रखा गया है.
इस पॉडकास्ट में उन्होंने यूट्यूबर ब्रायन टेलर (Barack Obama Brian Tyler Cohen Podcast) से बात की, ब्रायन ने पुछा- क्या एलियंस असली हैं? इसके जवाब में ओबामा ने कहा- हां वे असली हैं लेकिन मैंने उन्हें कभी नहीं देखा।
ओबामा ने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि एलियंस को Area 51 में रखा गया है. जो सिर्फ अमेरिकन वायुसेना का बेस है और बहुत गोपनीय है. इस जगह को लेकर कई अफवाहें आती हैं. कुछ लोग मानते हैं कि सरकार यहां एलियन क्राफ्ट और उनके शव छिपाकर रखती है।
उन्होंने ये कहा कि Area 51 में अंडरग्राउंड सुविधा नहीं है, लेकिन जब मैं राष्ट्रपति बना था वो सबसे पहले मेरा सवाल यही था कि- एलियंस कहां हैं?
बता दें कि 13 साल पहले अमेरिकी वायुसेना के रीपर ड्रोन के राडार की एक तस्वीर सामने आई थी. इस तस्वीर में आसमान में एक UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ़्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखाई दिया था. इस तस्वीर को यूएफओ शोधकर्ता जॉर्ज नैप और जेरेमी कॉर्बेल ने साझा की थी। साल 2021 में अमेरिकी सेनी ने नेवी के तीन अनक्लासिफाइड वीडियो जारी किए थे। इनमें आसमान में अजीब ऑब्जेक्ट तेज रफ्तार से उड़ते दिखे।
एक वीडियो में एक UAP हवा के खिलाफ घूमता नजर आया था। ओबामा ने 2021 में “द लेट लेट शो” के होस्ट जेम्स कॉर्डन से बातचीत में भी इस मुद्दे पर इशारा किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “एलियन के मामले में कुछ बातें हैं, जो मैं ऑन एयर नहीं बता सकता।”
हालांकि, उसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी माना था कि आसमान में ऐसी चीजों के फुटेज और रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिन्हें लेकर सरकार के पास साफ जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा था, ‘सच यह है कि आसमान में ऐसी वस्तुओं के फुटेज और रिकॉर्ड हैं, जिनके बारे में हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि वे क्या हैं।

