T20 World Cup 2026 Bangladesh Latest News: बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया है. गुरुवार को नेशनल टीम के प्लेयर्स के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल (Asif Nazrul) ने कहा कि हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
वहीं, BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल (Aminul Islam Bulbul) ने कहा कि हम ICC से एक बार फिर बात करेंगे और कहेंगे कि वे हमारी चिंताओं पर ध्यान दें। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे। बांग्लादेश इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखेगा और ICC के साथ बातचीत बंद नहीं करेंगे।
एक दिन पहले 21 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में वर्ल्ड कप खेलने पर फैसला करने के लिए एक दिन की मोहलत दी थी। ICC ने बोर्ड मीटिंग में BCB की वेन्यू बदलने की मांग भी खारिज कर दी थी। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराने को कहा था। हालांकि ये बात पूरी दुनिया जानती है कि भारत में बांग्लादेशी क्या किसी भी देश के खिलाडी सुरक्षित हैं. बस बांग्लादेश इस लिए तिलमिलाया हुआ है क्योंकी IPL 2026 से उसकी टीम के एक खिलाडी को बाहर कर दिया गया है.
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल (Asif Nazrul) ने कहा
ICC कितना भी कहे कि सुरक्षा का खतरा नहीं है, लेकिन हकीकत यह है कि हमारे खिलाड़ी को IPL से बाहर निकाला गया, जबकि वही देश वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि तब से अब तक क्या बदला है?
अगर मुस्तफिजुर जैसे खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दी जा सकती, तो हम कैसे भरोसा करें कि ICC हमारे सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा देगा।
इस बैठक का मकसद सिर्फ यह जानना था कि खिलाड़ी क्या चाहते हैं। हम अपने खिलाड़ियों को किसी भी तरह के खतरे में नहीं डालना चाहते।
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 न खेलने पर बांग्लादेश को क्या नुकसान होगा
बांग्लादेश ने ICC के निर्देश की अवमानना की है, उसने अपने ईगो के चक्कर में T20 WC 2026 से हाथ धो ही लिया मगर BCCI और भारत सरकार ने दुश्मनी भी मोल लेली है. BCB ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार किया है तो अब BCCI भी चाहे तो बांग्लादेश से होने वाले द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर सकता है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान BCB को उठाना पड़ेगा मौजूदा समय में किसी भी विदेशी क्रिकेट बोर्ड की सबसे अधिक कमाई भारत के साथ खेलने से होती है।
दुनिया से अलग हो जाएगी बांग्लादेशी टीम
ICC का प्रस्ताव को ना मानने से BCB वर्ल्ड क्रिकेट में अलग-थलग पड़ जाएगा। बुधवार को हुई ICC बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश के खिलाफ 14 देशों ने वोट किया था। बांग्लादेश को सिर्फ पाकिस्तान का समर्थन मिला है।
T20 लीग से बाहर होंगे बांग्लादेशी प्लेयर्स
IPL जैसी सीरीज कई देशों में होती हैं. मुंबई इंडियंस, KKR जैसी कई इंडियन क्रिकेट टीम फ्रैंचाइज़ी की टीमें इस सीरीज में शामिल होती हैं. बांग्लादेश के खिलाडियों को जिस तरह से IPL से बाहर किया गया है उसी तरह दूसरी लीग से भी बांग्लादेशी क्रिकेटरों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
स्पॉन्सरशिप खत्म हो जाएगी
कई भारतीय कंपनियां बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को स्पोंसर करती हैं, अब इस घटना के बाद पूरी उम्मीद है कि ये कंपनियां अपने कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर सकती हैं। अभी भारत की कई बैट कंपनियां बांग्लादेश क्रिकेटर्स को प्रमोट करती हैं। मौजूदा विवाद के चलते ऐसे ही दो क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट होल्ड कर दिए गए थे।
पाकिस्तान ने दिया धोका
बांग्लादेश इस सोच में बैठा था कि उसके T20 WC का बहिष्कार करने के बाद PCB उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी बोर्ड ने ICC बोर्ड मीटिंग में सपोर्ट भी किया, लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका
बांग्लादेश के द्वारा वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने के बाद ICC अब स्कॉटलैंड की टीम को मौका दे सकता है. हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है। जैसा कि 2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर हुआ था।
