Bangladesh BNP Government Relation With India: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के बाद तारिक रहमान (Tarik Rahman) की पार्टी BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत हुई है. 299 सीटों में से BNP को 209 सीटों में जीत मिली है इधर कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमात ए इस्लामी (Jamaat E Islami) और उसके गठबंधन को 70 सीटों में जीत मिली जबकि शेख हसीना की सरकार गिराने वाली पार्टी NCP को बांग्लादेश की जनता ने नाकार दिया।
बांग्लादेश का प्रधान मंत्री कौन बनेगा
Who Will Become Prime Minister Of Bangladesh: BNP की जीत का पूरा क्रेडिट बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान (Ziaur Rahman) और पूर्व प्रधान मंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) के बेटे तारिक रहमान को मिल रहा है तो प्रधान मंत्री पद के असल दावेदार वही हैं. शेख हसीना के चलते तारिक रहमान को 2008 में बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था. करीब 17 साल बाद बे 25 दिसंबर को लंदन से बांग्लादेश वापस लौटे। शेख हसीना की सरकार ने उनपर 80 से ज्यादा केस किए थे और उम्रकैद की सज़ा भी मिली थी.
चुनाव से पहले उनकी वापसी ने BNP को बूस्ट दिया, खालिदा जिया की मौत के बाद उन्हें 9 जनवरी को पार्टी का चेयरमैन बनाया गया था. तारिक रहमान की वापसी के अलावा खालिदा जिया के निधन से उपजी सहानुभूति, अवामी लीग का चुनाव न लड़ना, लोगों को स्टूडेंट्स लीडर से मिली निराशा और जमात के लिए गुस्सा, सब BNP के पक्ष में गया।
भारत से बांग्लादेश के रिश्ते कैसे होंगे
अबतक बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार थी. लोकतंत्र नहीं था इसी लिए कट्टरपंथी मुस्लमान हिन्दुओं को निशाना बना रहे थे. हालांकि कुछ इस्लामिक देशों को छोड़ दें तो किसी भी इस्लामिक देश में अल्पसंख्यक कहीं सुरक्षित नहीं रहे हैं. इसी लिए बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं है. लेकिन नई सरकार BNP भारत के साथ नए रिश्ते बनाने की पेशकश कर सकती है. बांग्लादेश का या तो पाकिस्तान की तरफ ज्यादा झुकाव होगा या फिर वह भारत के समर्थन में रहेगा, अगर वह चीन की तरफ रुझान करता है तो पाकिस्तान का भी सपोर्ट करेगा। हालांकि बांग्लादेश से अब भारत के रिश्ते वैसे तो नहीं रहे जैसे शेख हसीना के वक़्त थे मगर यूनुस की अंतरिम सरकार जितने खराब भी नहीं होने की उम्मीद है.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी BNP पार्टी को मिली जीत पर बधाई दी है,
पीएम मोदी ने कहा
बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर मैं श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूँ।

