Site iconSite icon SHABD SANCHI

Bandaar movie Collection : चौथे दिन भी धीमी रही रफ्तार, कितनी हुई कमाई

Bandaar Box Office Collection Day 4: Pace remained slow on the fourth day too; find out the total earnings so far.Bandaar Box Office Collection Day 4: Pace remained slow on the fourth day too; find out the total earnings so far.

Bandaar Box Office Collection Day 4: Pace remained slow on the fourth day too; find out the total earnings so far.

Bandaar Box Office कलेक्शन की रफ्तार रिलीज की चौथे दिन यानि सोमवार को भी धीमी देखने को मिली। बॉबी देओल और अनुराग कसम की फिल्म ने अर्जुन को अपने चौथे दिन का बिजनेस हासिल किया। इस पर सीमित स्क्रीन रिलीज, कड़ी कंपटीशन और गंभीर विषय वस्तु होने के कारण फिल्म उम्मीद के मुताबिक ऑडियंस को थिएटर तक नहीं खींच पाई। हालांकि फिल्म की रिएक्शन में फिल्म और कलाकारों के एक्टिंग की तारीफ की गई है।

चौथे दिन कितना Bandaar Box Office Collection?

जानकारी के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन के बाद भारत में करीब 2.75 करोड रुपए का कलेक्शन हासिल किया है। पहले दिन फिल्म की शुरुआत लगभग 50 लख रुपए से शुरू हुई थी लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन की कमाई में बढ़ोतरी देखने को जरूर मिली लेकिन सोमवार को फिर फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई। इसलिए पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई उम्मीद से कम रखने की संभावना बताई जा रही है।

ये भी पढ़े: Made in India Review: Titan की कहानी को कैसे दिखाती है ये वेब सीरीज?

धीमी कमाई की बड़ी वजह है?

Bandaar Box Office collection पर सबसे बड़ा असर इसके सीमित रिलीज का बताया जा रहा है। फिल्म को देश भर में अपेक्षाकृत कम स्क्रीन देखने को मिली है। इसके अलावा इस बिजनेस में दूसरी फिल्मों की मौजूदगी के कारण भी ऑडियंस का ध्यान बंटा हुआ है। फिल्म का विषय भी गंभीर है और इसे एडल्ट सर्टिफिकेट भी मिला है। इस का ऑडियंस वर्ग भी सीमित हो गया है जिसका सीधा असर टिकट बिक्री पर देखने को मिल रहाहै।

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप के काम की तारीफ

भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कमजोर है लेकिन फिल्म रिएक्शंस में बॉबी देओल की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। वही डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कहानी कहने के तरीकों को भी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। ऑफिशियल बयान में फिल्म की टीम ने ऑडियंस से सिनेमाघर में फिल्म देखने की अपील की है। कई ऑडियंस ने फिल्म के कंटेंट और एक्टिंग को मजबूत बताया है।

ये भी पढ़े: Peddi movie की पांचवें दिन कमाई घटी, लेकिन अब भी मजबूत कलेक्शन…

आगे कैसा हो सकता है फिल्म का प्रदर्शन?

अब फिल्म की कमाई पूरी तरह से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी अगर आने वाले दिनों में ऑडियंस की संख्या बढ़ती देखी जाती है तो कलेक्शन में सुधार हो सकता है। हालांकि मौजूदा ट्रेड को देखते हुए पहले सप्ताह का बिजनेस सीमित रहने का अनुमान बताए जा रहा है।

Exit mobile version