रीवा में बालाघाट सांसद ने कहा देश की आधी आबादी को मिलने जा रहा नेतृत्व

रीवा। देश की आधी आबादी को जल्द ही नेतत्व मिलने जा रहा है, क्योकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते है वे पूरा करते है। यह बाते बालाघाट सांसद भारती पारधी ने रीवा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही है। उन्होने बताया कि देश की संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक लाया जा रहा है।

तीन दिन का लाया जा रहा विशेष सत्र

सांसद भारती पारधी ने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को तीन दिन का विशेष सत्र लाया जा रहा है। जिसमें नारी शक्ति वंदन विधयेक पर चर्चा की जाएगी। यह विधेयक पास हो जाने से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार का यह बड़ा कदम है। उन्होने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाओं को लेकर बात तो की जाती रही, लेकिन महिलाओं को वास्तविक अधिकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार से ही मिल रहा और यह उनकी इच्छा शक्ति का परिणाम है कि जो देश की आधी आबादी महिलाओं की है। अब उसे पूरी तरह से प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। इस विधेयक से महिला के लिए स्थान सुरक्षित होगा और विधानसभा एवं लोकसभा में वे प्रर्याप्त संख्या में पहुचकर हर मुद्रदों पर अपनी बात रखेगी।

महिला के एक-एक शब्द में छिपा है उसका कर्तव्य

सांसद परधी ने महिला शब्द का विषलेषण करते हुए बताया कि म से महान, ह से हिम्मतवाली और ल से लालन-पालन करने वाली महिला है और वह अपने नाम के अनुसार पूरा दायित्व निभा रही है। सांसद पारधी ने कहा कि जब देश में उनकी आधी आबादी है तो फिर देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को प्रतिनिधत्व भी उसी हिसाब से मिलना चाहिए और अब मोदी सरकार उन्हे उनका हक देने जा रही है। जिसका सभी को समर्थन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *