Site iconSite icon SHABD SANCHI

Tateeree गाने को लेकर Badshah के ऊपर FIR, उठा लेगी हरयाणा पुलिस?

रैपर Badshah के गाने “Tateeree” को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

हरियाणा के पंचकूला में दर्ज शिकायत के अनुसार गाने में स्कूल ड्रेस पहने लड़कियों से डांस करवाया गया है और इसके साथ गाए गए कुछ लिरिक्स को महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बताया गया है।

गाने में बादशाह की एक लाइन –
“आया Badshah डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…”
को लेकर सबसे ज्यादा विवाद खड़ा हुआ है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के शब्द स्कूल ड्रेस में दिखाई गई लड़कियों के साथ इस्तेमाल करना अनुचित और अश्लील है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है और कहा है कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

सोशल मीडिया से हटाया जा रहा गाना

पंचकूला पुलिस ने विवादित गाने को यूट्यूब (YouTube) से हटवा दिया है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी वीडियो हटाने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और अगर बादशाह पुलिस के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा।

Exit mobile version