Backup Fund : प्रत्येक परिवार यही चाहता है कि उसका जीवन आरामदायक, सुरक्षित और खुशहाल हो. लेकिन इन सबके बीच कुछ जिम्मेदारियां और फाइनेंशियल गोल्स की जरूरत भी आती है. इन गोल्स को पूरा करने और जीवन में अचानक आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए एक बैकअप फंड यानी इमरजेंसी फंड बनाना बहुत जरूरी है. यह एक ऐसा पैसा है जो केवल तभी इस्तेमाल किया जाता है जब कोई अचानक समस्या या खर्च आए.
Backup Fund फाइनेंशियल सिक्योरिटी
आपको बताएं कि यह फंड आपके परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है. मान लीजिए अचानक घर की मरम्मत करनी पड़े, बच्चे की स्कूल फीस कम पड़ जाए या किसी बीमारी में खर्च आ जाए. अगर आपके पास यह फंड है, तो आप अपनी बचत या निवेश को छेड़े बिना इन खर्चों को आसानी से संभाल सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने घर के खर्चों के कम से कम छह महीने का पैसा इस फंड में रखना चाहिए.
बड़े सपनों को सुरक्षित रखना
गौरतलब है कि हर परिवार के कुछ बड़े सपने होते हैं, जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर बनाना या आरामदायक रिटायरमेंट. अगर कोई अचानक खर्च आ जाए और आपके पास बैकअप फंड न हो, तो आपको अपने इन बड़े सपनों को रोकना पड़ सकता है. लेकिन अगर यह फंड है, तो छोटे-छोटे खर्चों के कारण आपके बड़े सपने बाधित नहीं होंगे. यह फंड आपको अपने भविष्य की योजना पर ध्यान देने में मदद करता है.
स्वतंत्रता बढ़ाता है यह फंड
इस फंड के अगर फायदे की बात हो तो ना जानें कितने ही फायदे हैं बैकअप फंड के जी हां इसके होने से आपको और आपके परिवार को मानसिक शांति मिलती है. आप बिना डर के फैसले ले सकते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि किसी भी मुश्किल समय में आपके पास मदद के लिए पैसा उपलब्ध है. यह आपको किसी से उधार लेने या बाहरी मदद पर निर्भर रहने से भी बचाता है. इससे परिवार में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ता है.
लाइफ इंश्योरेंस भी होना जरूरी
बैकअप फंड शॉर्ट-टर्म नीड्स के लिए है, लेकिन लॉन्ग-टर्म प्रोटेक्शन के लिए लाइफ इंश्योरेंस भी जरूरी है. उदाहरण के लिए, अगर परिवार के कमाने वाले सदस्य के साथ कुछ अप्रत्याशित हो जाता है, तो लाइफ इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि बच्चों की पढ़ाई, घर और रोजमर्रा की जरूरतें बिना किसी परेशानी के पूरी होती रहें.
धीरे-धीरे छोटे अमाउंट से कर सकते हैं बैकअप फंड की शुरूआत
बैकअप फंड शुरू करने के लिए बहुत बड़े अमाउंट की जरूरत नहीं है. आप छोटे से शुरू कर सकते हैं, जैसे एक महीने का खर्च और धीरे-धीरे इसे बढ़ाते रहें. इसे अपनी मंथली फाइनेंशियल प्लान का हिस्सा बनाएं. इस फंड को ऐसे अकाउंट में रखें जहां से जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसे निकाल सकें.
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi

