श्योपुर। मध्यप्रदेश में वान्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार काम कर रही है तो इसी बीच एमपी के कूनों नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कूनों के पार्क में मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि चीता के सभी शावक स्वस्थ है। पार्क प्रबंधन नए मेहमानों को लेकर न सिर्फ खुश है बल्कि उनकी निगरानी कर रहा है। जिससे नन्हे मेहमानों को मौसम आदि से बचाव किया जा सकें।
24 हुई चीता शावकों की संख्या
कूनों नेशनल पार्क में 5 शावकों का जन्म होने से भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या तकरीबन 24 हो गई है, जबकि कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या 35 तक पहुंच चुकी है। एमपी में चीता की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। 28 फरवरी को दक्षिण अफ्रिका से 8 चीतें लाए जा रहे है, तो वही मादा चीता आशा से जन्में 5 शावकों से माना जा रहा है कि एमपी में वान्य जीवों के लिए एक अच्छा और अनुकूल मौसम बन रहा है।
सीएम मोहन यादव ने किया ट्रवीट
कूनों में जन्में नन्हे शावकों की जानकारी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेट प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय बताया और वन विभाग, फील्ड स्टाफ तथा पशु चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की। लगातार निगरानी और वैज्ञानिक प्रबंधन का ही नतीजा है कि कूनो में चीते सुरक्षित माहौल में प्रजनन कर रहे हैं।
