Site iconSite icon SHABD SANCHI

बनेगी बाहुबली 3! प्रभास ने खुद अनाउंसमेंट की है

Baahubali 3 Release Date: बाहुबली’ (Baahubali) फ्रेंचाइज़ी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘बाहुबली’ की मेकिंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘बाहुबली: द टॉर्च बेयरर’ (Baahubali: The Torch Bearer) 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। इसके आखिरी एपिसोड में प्रभास (Prabhas), अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) और राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) की बातचीत के दौरान ‘बाहुबली 3’ (Baahubali 3) को लेकर बड़ा हिंट मिला।

राणा दग्गुबाती ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह बात सार्वजनिक तौर पर कहनी चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) और निर्माता शोबू यार्लगड्डा (Shobu Yarlagadda) वहां मौजूद नहीं हैं, इसलिए वह अपने मन की बात कहेंगे। राणा ने कहा, “दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।”

राणा के इस बयान के तुरंत बाद स्क्रीन पर “And The Legacy Continues…” लिखा दिखाई देता है। इसी ने फैंस के बीच ‘बाहुबली 3’ को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने ‘बाहुबली 3’ की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए यह साफ नहीं है कि राणा का इशारा तीसरी फिल्म की तरफ था या फिर फ्रेंचाइज़ी से जुड़े किसी नए प्रोजेक्ट की ओर।

‘बाहुबली’ (Baahubali) भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ियों में गिनी जाती है। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ (2017) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी और प्रभास को पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया था। ऐसे में तीसरे पार्ट की संभावनाओं ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Exit mobile version