Site iconSite icon SHABD SANCHI

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के घर चढ़ेगा बुलडोजर!

Ayodhya Ram Mandir offering theft case Bulldozers to roll over the accused’s homes: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जाँच के बीच अब एक बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े हैं.

उन आरोपियों के घर ADA के निशाने पर हैं जिन्होंने अपने मकान राम मंदिर में नौकरी लगने के बाद बनवाएं हैं. खबर है कि आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहे मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित घर पर बुलडोजर चल सकता है. इस बीच तीसरे आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे वह नोटों की गड्डियां हाथों में लिए हुए है, SIT ने इसे भी अपनी जाँच का हिस्सा बना लिया है.

Exit mobile version